फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angry with the indecent comments on social media, Brahmin community staged a protest

Yamuna Nagar News: सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से नाराज ब्राह्मण समाज ने किया प्रदर्शन

Tue, 16 Jul 2024 05:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 16 Jul 2024 05:29 AM IST
विज्ञापन
Angry with the indecent comments on social media, Brahmin community staged a protest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी व पोस्ट अपलोड करने के मामले में लोगों ने लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया। मामले में कार्रवाई न करने से नाराज ब्राह्मण समाज ने जमकर नारेबाजी की। साथ ही चेतावनी दी कि पुलिस कार्रवाई नहीं करेगी तो वे सड़क पर उतर कर आंदोलन करेंगे। एसपी ने थाना छछरौली प्रभारी को मामले में जांच कर तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए हैं। एसपी के आश्वासन पर लोग शांत हुए और लौट गए।
समाज के प्रदर्शन के दौरान लघु सचिवालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन के लिए जिलेभर से लोग सुबह अनाजमंडी गेट पर जमा हुए। यहां से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचे। आरोप है कि बिलासपुर के राजकीय विश्वविद्यालय आहड़वाला में कार्यरत छछरौली के गांव निवासी कनिष्ठ प्रोफेसर कर्णपाल ने ब्राह्मण समुदाय को लेकर सोशल मीडिया पर एक अभद्र और अशोभनीय पोस्ट अपलोड की है।
विज्ञापन

इससे ब्राह्मण समुदाय के लोगों को काफी ठेस पहुंची है। इस बारे में लोगों ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद एसपी से मिले और कार्रवाई की मांग की। इसके बावजूद पुलिस ने इसमें कार्रवाई नहीं की। पुलिस के इस रवैये से ब्राह्मण समाज में रोष पनप रहा है। मामले एक सप्ताह पहले भी समाज के लोग प्रशासनिक अधिकारियों से मिले थे। उस समय लोगों को मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह बीतने के बाद भी इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे समाज के लोगों में असंतोष फैल रहा है। साथ कहा कि प्रोफेसर जैसे सम्मानित व्यक्ति के ऐसी गतिविधियों से सामाजिक तानाबाना खराब हो जाएगा। इससे सामाजिक द्वेष की भावना बढ़ेगी और भाईचारा खराब हो गया। यदि इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो ब्राह्मण समाज संबंधी सभी संगठन बड़ा आंदोलन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

एसपी गंगाराम पूनिया ने कहा कि पुलिस किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरत रही है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने समाज के लोगों को संयम व अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। लोगों ने एसपी के आश्वासन मान लिया और घर लौट गए। इस दौरान नरेश शर्मा, आदित्य, रवीश, संजीव मेहता, राजकुमार, मोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed