फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angry roadways employees demonstrated

Yamuna Nagar News: गुस्साए रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Angry roadways employees demonstrated
उच्च अधिकारियों के रवैये से नाराज रोडवेज कर्मचारियों ने शुक्रवार को रोडवेज वर्कशॉप में गेट मीटिंग की। इसके बाद उन्होंने हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले काले झंडे लेकर वर्कशॉप से बस स्टैंड तक रोष मार्च निकाला। इस दौरान रोडवेज यूनियनों से जुड़े पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्याओं व मांगों का हल नहीं निकाला गया तो रोडवेज कर्मी 26 जून को पूरे प्रदेश में सांकेतिक हड़ताल करेंगे। गेट मीटिंग व रोष प्रदर्शन की अध्यक्षता विभिन्न यूनियनों के डिपो प्रधान राजिंद्र कांबोज, महिपाल, मुकेश पोसवाल, रघबीर सिंह व जगजीत सिंह ने की।
विज्ञापन

रोडवेज यूनियनों के राज्य नेताओं में फूल कुमार कांबोज, मनिंद्र सिंह व नंदलाल कांबोज ने कहा कि हिसार डिपो में कर्मचारियों के सैकड़ो केस लंबित पड़े हैं। जिससे रोडवेजकर्मचारियों के एसीपी जैसे महत्वपूर्ण लाभ भी रुके हैं। हिसार डिपो के सांझा मोर्चा के पदाधिकारियों ने 15 मई को महाप्रबंधक को इन समस्याओं से अवगत कराया और अतिरिक्त परिवहन सचिव को भी सूचना दी। किंतु कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। इस दौरान दो कर्मचारी नेताओं के तबादले दूरदराज के डिपो में कर दिए। इससे कर्मचारियों में रोष है। सांझा मोर्चा ने मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, मुख्य सचिव से मांग है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान ना करने वाले महाप्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उनकी मुख्य मांगों में परिचालकों का पे ग्रेड बढ़ाने, हिसार डिपो के दोनों नेताओं के तबादले रद्द करने, तानाशाही कार्यप्रणाली पर रोक लगाने और दस मार्च को परिवहन मंत्री की बैठक में जिन मांगों पर सहमति बनी, उनके परिपत्र जारी करना शामिल है। इस दौरान मंच संचालन यूनियनों के सचिव राजेश कांबोज, प्रदीप, संजीव सैनी, अनिल कुमार व सुखबीर कांबोज ने किया। मौके पर भिवानी दत्त, रणजीत सिंह, अनिल कुमार, विजय कुमार व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed