फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angry girl students jammed due to lack of buses

बसों की कमी से नाराज छात्राओं ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Angry girl students jammed due to lack of buses
छछरौली। बस समय सारिणी व बसों की कमी से नाराज छात्राओं ने ने लेदी चौक पर जाम लगा दिया और धरना देकर नारेबाजी शुरू कर दी। जाम की सूचना मिलते ही छछरौली थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छात्राओं को जाम खोलने के लिए काफी माथा पच्ची की लेकिन छात्राएं नहीं मानी और मौके पर रोडवेज कर्मचारियों को बुलाने की बात पर अड़ गई। हालांकि इस दौरान छात्राओं व पुलिस के बीच में बहस भी हुई। जब बात नहीं बनी तो रोडवेज अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे रोडवेज कर्मचारियों ने लिखित में छात्राओं को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। ढाई घंटे बाद छात्राएं सड़क से उठने पर राजी हुईं और चेतावनी दी कि अगर कल तक समस्या का समाधान न हुआ तो वे दोबारा जाम लगाने को मजबूर होगी।
विज्ञापन

छात्राएं बोली-रोड पर बसों की कमीं, कैसे जाएं पढ़ने
छात्रा शिवानी, कृति, रेनू, अदिति, वर्षा, कोमल, रजनी, पूजा, पायल, मोनिका, आरती, प्रियंका, मुस्कान, मनजीत, नवनीत, नैंसी, नीलम, सोनिया व रिंपी ने जानकारी देते हुए बताया कि लेदी क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों से तीन सौ छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने के लिए छछरौली महाविद्यालय व यमुनानगर में जाती हैं। उन्होंने बताया कि लेदी रूट पर रोडवेज की बसों की भारी कमी है। रूट पर सिर्फ दो बसें चल रही है। छात्राओं की संख्या ज्यादा है। इसलिए आधे से ज्यादा छात्राओं को बसों की खिड़की पर लटक कर कॉलेज जाना पड़ता है। छात्राओं ने बताया कि तीन साल पहले भी एक छात्रा की बस से नीचे गिरकर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सुबह लेदी से यमुनानगर जाने का समय सुबह सात बजे और दिन में यमुनानगर से लेदी के लिए तीन बजे का समय होना चाहिए। उन्होंने बताया कि बसों की समस्या को लेकर छात्राएं जीएम रोडवेज से भी बसों की समय सारिणी व रूट पर बसों की संख्या बढ़ाने को लेकर तीन बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। उसके बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। छात्राएं कॉलेज स्कूल में समय पर नहीं पहुंच पा रही हैं। उनका कहना है कि परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। छात्राओं ने कहा कि सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है पर बेटियों को पढ़ने जाने में आ रही समस्या का समाधान सरकार की तरफ से नहीं किया जा रहा। छात्राओं ने कहा कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो क्षेत्र की लगभग तीन सौ बेटियों को मजबूरन पढ़ाई छोड़नी पड़ेगी और उसकी जिम्मेवार सरकार होगी। मौके पर पहुंचे रोडवेज विभाग से इंस्पेक्टर रमेश ने बताया कि छात्राओं की दो मांगे हैं। एक बसों की समय सारिणी गलत है और रूट पर बसों की कमी है। छात्राओं की दोनों समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed