फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angry farmers blocked the road outside Jagadhri Mandi due to the closure of the portal.

Yamuna Nagar News: पोर्टल बंद होने से नाराज किसानों ने जगाधरी मंडी के बाहर लगाया जाम

Tue, 14 Apr 2026 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 14 Apr 2026 03:51 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers blocked the road outside Jagadhri Mandi due to the closure of the portal.
जगाधरी अनाज मंडी में बायोमेट्रिक न होने से लगी ट्रालियों की लाइन। संवाद
यमुनानगर। गेहूं खरीद के लिए शुरू किया गया ऑनलाइन पोर्टल सोमवार को बद होने के कारण जिले की किसी भी मंडी में गेट पास जारी नहीं हो सके। वहीं जगाधरी अनाज मंडी में गेट पास जारी नहीं होने से नाराज किसानों ने प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। गेट पास के लिए जरूरी बायोमीट्रिक प्रक्रिया भी ठप होने से मंडी के बाहर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लंबी कतार लग गई। लिस ने रूट को डायवर्ट कर वाहनों को अन्य रास्तों से निकाला। जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्होंने मंडी में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को शांत कराने का प्रयास किया। समस्या का समाधान न होने पर किसानों ने दोपहर 1:55 बजे जगाधरी अनाज मंडी के बाहर जिला सचिवालय के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। किसानों ने गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रालियां सड़क के बीचोबीच खड़ी कर दी। सूचना मिलने पर मार्केट कमेटी सचिव व अन्य खरीद एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद जब मैनुअल गेट पास काटने का निर्णय लिया गया, तब जाकर शाम करीब 4:10 बजे किसानों ने जाम खोल दिया। इस दौरान मंडी में अव्यवस्था का माहौल रहा। गेहूं से लदी ट्रालियां लेकर पहुंचे किसानों को मंडी गेट पर ही रोक दिया गया। किसानों का आरोप है कि सरकार द्वारा लागू किया गया ऑनलाइन पोर्टल बार-बार क्रैश हो रहा है, जिससे पूरी व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के निदेशक मंदीप सिंह रोडछप्पर, किसान सुल्तान हरनौली, सोहिल हरनौल, विकास, यशपाल और कर्मबीर ने बताया कि साइट बार-बार बंद हो रही है और बायोमीट्रिक सत्यापन भी नहीं हो पा रहा। ऐसे में गेट पास जारी नहीं हो रहे, जिससे किसानों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इससे उनका समय और श्रम दोनों बर्बाद हो रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि बिना पर्याप्त तैयारी के नई व्यवस्था लागू कर दी गई है, जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है। मंडी में बढ़ती भीड़ और तकनीकी खामियों के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया। नाराज किसानों ने प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि यदि पोर्टल सही तरीके से काम नहीं कर रहा है तो वैकल्पिक व्यवस्था पहले से ही तैयार रखनी चाहिए थी। उन्होंने मांग की कि गेट पास और बायोमीट्रिक प्रक्रिया को सरल बनाया जाए और तकनीकी खामियों को जल्द से जल्द दूर किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे से ट्राली लेकर खड़े, नहीं कटे गेट पास
मुसिंबल गांव के किसान ललित शर्मा ने बताया कि वह सुबह से ही गेहूं लेकर जगाधरी अनाज मंडी पहुंचे थे, लेकिन तीन घंटे बीतने के बाद भी उनका गेट पास नहीं कट पाया। उन्होंने कहा कि पोर्टल पहले से ही ठीक से काम नहीं कर रहा था और अब बायोमीट्रिक भी फेल हो गया है। तपती धूप में सड़क पर खड़े रहना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। उनका आरोप है कि सरकार ने बिना तैयारी के ऐसी व्यवस्था लागू कर किसानों को परेशान किया है।

लंबे इंतजार से बढ़ी परेशानी
किसान हरभजन सिंह संधू ने बताया कि वह काफी देर से मंडी में खड़े हैं, लेकिन गेट पास जारी नहीं हो सके। इस वजह से उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समय पर व्यवस्था न होने से किसानों को बार-बार इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनका काम प्रभावित हो रहा है। किसानों को धूप में परेशान होना पड़ रहा है।

------
वर्जन:
मैनुअल पास बना रहे हैं: विशाल गर्ग
इस संबंध में मार्केट कमेटी जगाधरी के सचिव विशाल गर्ग ने बताया कि उन्हें मैनुअल गेट पास काटने के आदेश मिल गए हैं। किसान अपनी फोटो खिंचवाकर गेट पास प्राप्त कर सकते हैं। पोर्टल में तकनीकी दिक्कत आने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। पोर्टल सही होते ही फिर से ऑनलाइन गेट पास की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

जगाधरी अनाज मंडी में बायोमेट्रिक न होने से लगी ट्रालियों की लाइन। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में बायोमेट्रिक न होने से लगी ट्रालियों की लाइन। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में बायोमेट्रिक न होने से लगी ट्रालियों की लाइन। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में बायोमेट्रिक न होने से लगी ट्रालियों की लाइन। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में बायोमेट्रिक न होने से लगी ट्रालियों की लाइन। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में बायोमेट्रिक न होने से लगी ट्रालियों की लाइन। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में बायोमेट्रिक न होने से लगी ट्रालियों की लाइन। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में बायोमेट्रिक न होने से लगी ट्रालियों की लाइन। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में बायोमेट्रिक न होने से लगी ट्रालियों की लाइन। संवाद

जगाधरी अनाज मंडी में बायोमेट्रिक न होने से लगी ट्रालियों की लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed