फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Angered by love marriage, the girl's brothers along with their friends killed the young man

Yamuna Nagar News: प्रेम विवाह से नाराज युवती के भाइयों ने साथियों संग की युवक की हत्या

Tue, 23 Apr 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 23 Apr 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Angered by love marriage, the girl's brothers along with their friends killed the young man
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। प्रेम विवाह से नाराज युवती के भाइयों ने साथियो संग मिलकर युवक (अभिषेक उर्फ रिशू ) की हत्या कर दी। एक साल पहले प्रेम विवाह के बाद युवक और युवती जीरकपुर चले गए थे और वहीं किराए के मकान में रह रहे थे। रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए वे परिजनों के साथ यमुनानगर की हनुमान कॉलोनी पहुंचे थे, जहां देर रात गधौली कॉलोनी निवासी युवती के भाइयों ने अन्य आरोपियों के साथ तलवार और चाकू से लैस होकर युवक व उसके दो साथियो पर हमला बोल दिया, जिसमें युवक की मौत हो गई, जबकि साथी जख्मी हो गए।
हत्या की वारदात से नाराज मृतक के परिजनों ने सोमवार की सुबह पहले पोस्टमार्टम हाउस और फिर सिविल अस्पताल परिसर में हंगामा किया। इसके बाद उन्होंने अस्पताल के बाहर रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा देकर आक्रोशित लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

मोहाली (पंजाब) के डेरा बस्सी के बालाजी नगर निवासी आकाश ने शहर पुलिस में हत्या की शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि उसकी मौसी का लड़का हनुमान कॉलोनी चिट्टा मंदिर निवासी अभिषेक उर्फ रिशू उसके साथ जीरकपुर में रिकवरी एजेंट का काम करता था। उसने एक साल पहले गधौली कालोनी निवासी निशा के साथ प्रेम विवाह किया था। इससे निशा के मायके वाले खुश नहीं थे और अभिषेक से रंजिश रखते थे। यही कारण है कि प्रेम विवाह के बाद दोनों जीरकपुर जाकर रहने लगे थे। तीन माह पहले ही निशा ने बेटे को जन्म दिया था और परिवार में सब कुछ ठीक ठाक था।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 अप्रैल को अभिषेक के ताया की लड़की सोनिया की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह परिवार संग जीरकपुर से हनुमान कॉलोनी आया था। आकाश के अनुसार, शादी समारोह संपन्न होने और लड़की की विदाई होने के बाद रविवार की रात 10.15 बजे के करीब वह स्वयं अभिषेक और उसके दोस्त शशिकांत के साथ कार में बैठा था। तभी दो बाइकों पर सवार गधौली कॉलोनी निवासी निशा के भाई सचिन गुर्जर और चन्ना सिंह आ धमके। उनके साथ आरोपी आर्यन, राहुल उर्फ टिंकू और अभिषेक भी थे। सभी आरोपी चाकू और तलवार से लैस होकर पहुंचे थे।
आते ही उन्होंने उन तीनों पर जानलेवा हमला कर दिया। सबसे पहले आराेपी चन्ना सिंह उर्फ चीनू गुर्जर व सचिन ने कार की ड्राइवर सीट पर बैठे अभिषेक पर चाकू व तलवारों से हमला कर दिया। उसी समय गधौली काॅलोनी के ही आर्यन शर्मा, राहुल उर्फ टिंकू ने भी उस पर तेजधार हथियारों से वार किए। वहीं आरोपी अभिषेक ने पिछली सीट पर बैठे शशिकांत पर चाकू व तलवार से हमला किया। इस दौरान हमलावरों ने उन पर ईंट व पत्थरों से भी हमला किया।
जब उन्होंने शोर मचाया तो मौके पर लोग एकत्रित हो गए। इसके बाद सभी हमलावर हथियारों सहित फरार हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने उन्हें पीजीआई रेफर किया। इस बीच हालत गंभीर होने पर परिवार वालों ने उन्हें इलाज के लिए शहर के गाबा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अभिषेक की मौत हो गई, जबकि अन्य का उपचार चल रहा है।

पहले पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा, फिर रेलवे रोड किया जाम

अभिषेक की हत्या से नाराज परिजनों ने सोमवार की सुबह पहले पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। यहां पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया और किसी तरह शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट तक मार्ग को जाम किए रखा। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया। आश्वासन दिया कि शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने जाम खोला। इस दौरान मृतक की पत्नी निशा का रो-रोकर बुरा हाल था। वह कई बार बेहोश हुई। अन्य परिजन उसे संभालने में लगे हुए थे।


पुलिस ने पांचों आरोपियों को किया गिरफ्तार



थाना प्रभारी जगदीश चंद्र का कहना है कि प्रेम विवाह को लेकर रंजिश में हत्या की गई है। मामले में लड़की के भाई चन्ना सिंह, सचिन उर्फ अनुपम गुज्जर, आर्यन शर्मा, राहुल उर्फ रिंकु व अभिषेक पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। देर शाम सभी आरोपियों को पुलिस ने काबू कर लिया है। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed