फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anger was expressed over non-issuance of letter of accepted demands

Yamuna Nagar News: मानी गईं मांगों का पत्र जारी नहीं होने पर जताया रोष

Tue, 24 Jun 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 24 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Anger was expressed over non-issuance of letter of accepted demands
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम व दमकल के कर्मचारी सोमवार को रादौर अनाज मंडी में इकट्ठा हुए। यहां से कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के आवास पर पहुंचे, जहां भाजपा मंडल अध्यक्ष को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान उन्होंने मानीं गईं मांगों का पत्र जारी नहीं होने पर रोष जताया। नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगेराम तिगरा व अग्निशमन राज्य संगठन सचिव संतोष कुमार ने बताया कि संघ व सरकार के बीच सात अगस्त 2024 को वार्ता हुई थी, जिसमें कर्मचारियों की कुछ मांगों पर सहमति बनी। इन पर सरकार ने पत्र जारी नहीं किए। संघ ने सात अगस्त को शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात कर मांगों के पत्र जारी करने व वार्ता का समय देने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

प्रधान सचिव व महानिदेशक शहरी स्थानीय निकाय विभाग को पत्र लिखकर मानी गई मांगों के पत्र जारी करने व वार्ता का समय सुनिश्चित करने के लिए कई बार अपील की गई। प्रशासन व सरकार के स्तर पर संघ की अपील को नजरअंदाज किया जा रहा है, इसलिए नगर निगम व दमकल के कर्मचारियों में सरकार के प्रति नाराजगी है। आरोप है राज्य सरकार लगातार नगर पालिकाओं, नगर परिषदों, नगर निगम व फायर के कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के साथ 29 अक्टूबर 2022, सात अगस्त 2024 व चार अप्रैल 2025 में मानी गई मांगों के परिपत्र जारी नहीं किए गए। इसके कारण बार-बार धरने-प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं। समझौते में मानी गई मांगों में सफाई व सीवरमेन को नियमित भर्ती प्रक्रिया के तहत पक्का करने, जींद में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा अनुसार शहरी व ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को 26000 रुपये व शहरी सफाई कर्मचारियों को 27000 रुपये वेतन का पत्र जारी करने, दमकल विभाग में 2268 सर्जित पदों पर 1340 पे रोल व 212 कौशल के कर्मचारियों को मर्ज करके समान काम समान वेतन देने की मांगे हैं।

मांगें पूरी न होने के रोष में कर्मचारी 29 जून को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद स्थित आवास का घेराव करेंगे। नौ जुलाई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। रोष प्रदर्शन की अगुवाई शाखा प्रधान पपला और संचालन सचिव सोरन ने किया। मौके पर बलदीप तुंबी, सुरेश, जीतो, कमलेश, श्यामलाल, वीरेंद्र धीमान, विक्की वालिया, सुखबीर सिंह, विजेंद्र पाल, रिंकू कुमार, विशाल राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed