फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anger erupted over power and water crisis, Yamunanagar-Saharanpur highway jammed

Yamuna Nagar News: बिजली और पानी संकट पर फूटा गुस्सा, यमुनानगर-सहारनपुर हाईवे किया जाम

Sun, 23 Jul 2023 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 23 Jul 2023 02:24 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted over power and water crisis, Yamunanagar-Saharanpur highway jammed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पूरा दिन बिजली न आने और गहराए पेयजल संकट से नाराज हमीदा के लोगों ने पटेल नगर में पावर हाउस में पहुंच कर शुक्रवार की रात खूब हंगामा किया। जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो गुस्साए लोगों ने यमुनानगर-सहारनपुर हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान बिजली निगम के एक्सईएन और एसडीओ ने हमीदा में टूटी तारों को ठीक करने का आश्वासन दिया। कर्मचारियों ने तुरंत तारों को ठीक किया तो लोगों ने राहत की सांस ली।
हमीदा निवासी रोशन, पवन, राहुल, परमजीत, अजय, गोल्डी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह के समय बिजली चली गई थी, परंतु किसी ने भी लाइनों को ठीक नहीं किया। लोगों ने न जाने कितनी शिकायतें ऑनलाइन भी दर्ज कराईं, फिर भी बिजली निगम के अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। दिन में गर्मी भी इतनी ज्यादा थी कि बिना बिजली सब परेशान हो गए। लोगों का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यालयों में तो 24 घंटे बिजली रहती है, परंतु लोगों की शिकायतों की तरफ किसी का ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

बिजली न होने से हमीदा में पेयजल संकट भी गहरा गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को पीने के लिए पानी तक नहीं मिला। इसके बाद लोगों के सब्र का बांध टूट गया और वह रात को पावर हाउस में पहुंच गए, जहां पर उन्होंने जमकर नारेबाजी की। इससे बात नहीं बनी तो लोगों ने सहारनपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पाते ही हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। बिजली निगम के एक्सईएन पवन नरूला ने बताया कि हमीद क्षेत्र की लाइन में बड़ा फाल्ट आ गया था, जिसे ठीक करने के लिए कर्मचारी सुबह से ही लगे हुए थे। निगम का प्रयास है कि लोगों को सुचारु रूप से बिजली मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed