{"_id":"6a076b2cf2680759150a26b4","slug":"angel-selected-for-the-uc-cup-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-156107-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एंजल का यूसी कप के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एंजल का यूसी कप के लिए चयन
Sat, 16 May 2026 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 16 May 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
एंजल कालिया। स्वयं
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। क्रिकेट में शहर के एंजल कालिया ने जिले का नाम रोशन कर दिया है। देश में जिले का नाम रोशन करने के बाद वह जल्द ही विदेशी धरती पर अपनी प्रतिभा के जलवे दिखाएगा। एंजल कालिया का ऑस्ट्रेलिया में होने वाली यूसी कप के अंडर-19 में चयन किया गया है।
इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाला एंजल जिले का एकमात्र खिलाड़ी हैं। एंजल का यूसी कप में चयन होने से परिवार, खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है। शहर के जोड़ियां का रहने वाला एंजल शहर के सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल का छात्र है और इसी वर्ष 12वीं उत्तीर्ण की है। वह स्कूल की एकेडमी में कोच पूनम भंडारी से कोचिंग ले रहा है।
कोच पूनम ने बताया कि एंजल शानदार खिलाड़ी है और उसकी तकनीक बेहतरीन व भिन्न है। ऑलराउंडर एंजल बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी कई पदक जीत चुका है। उसका चयन ऑस्ट्रेलिया में होने वाले यूसी कप के लिए किया गया है। उसका चयन चंडीगढ़ में मैच के दौरान किया गया था। यह मैच ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ हुआ था। इस दौरान शानदार प्रदर्शन पर यूसी कमेटी के सदस्यों ने एंजल का चयन किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एंजल छह वर्ष की आयु से क्रिकेट खेल रहा है। वह नियमित रूप से अभ्यास करता है। नेट प्रेक्टिस में भी उसका प्रदर्शन बेहद उम्दा रहता है। प्रतिदिन तीन से चार घंटे वह मैदान पर पसीना बहता है। वह जिला व राज्य स्तर पर 30 से ज्यादा पदक हासिल कर चुका है। उन्होंने बताया कि 2022-23 में एंजल राज्य क्रिकेट चैंपियनशिप अंडर-14 एसजीएफआई खेल चुका है।
वहीं राज्य क्रिकेट चैंपियनशिप अंडर-16 एसजीएफआई में भी उसका प्रदर्शन शानदार रहा। वहीं, बीसीसीआई अंडर-19 में जिला टीम यमुनानगर का प्रतिनिधित्व और प्रतिभा दिखाई। इसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले यूसी कप में स्थान पाया है। एंजल ने बताया कि उसका सपना भारतीय टीम में खेलना चाहता है।