फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anganwadi workers' strike extended till January 25

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल 25 जनवरी तक बढ़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers' strike extended till January 25
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते पदाधिकारी। - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। आंगनबाड़ी यूनियन की तालमेल कमेटी के आह्वान पर सरकार के खिलाफ 25 जनवरी तक हड़ताल बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अनाज मंडी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल शनिवार को 39 वें दिन भी जारी रही। इस दौरान संगठन जिला प्रधान रेखा सैनी ने कहा कि 12 जनवरी को जेल भरो आंदोलन में सरकारी आंकड़ों के अनुसार 35 हजार कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी।
विज्ञापन

सरकार ने उनकी आवाज दबाने के लिए जींद व गुरुग्राम में आंगनबाड़ी यूनियन, सीटू व अन्य संगठनों के नेताओं पर केस दर्ज किए हैं। लेकिन कार्यकर्ता व कर्मचारी इससे डरने वाले नहीं हैं। कर्मचारी अपने हक लिए बिना पीछे नहीं हटेंगे। रेखा सैनी ने कहा कि सरकार का कहना है कि 29 दिसंबर की घोषणाओं का लाभ उन्हीं को मिलेगा, जो अब हड़ताल पर नहीं हैं। जबकि ऐसा कोई कानून बना ही नहीं है। सरकार सिर्फ आंदोलन तोड़ने के लिए ऐसी बातें कर रही है। इस मौके पर बताया गया कि सरकार के खिलाफ हड़ताल 25जनवरी तक बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ने जल्द उनकी मांगें नहीं मानी, तो 17 से 22 जनवरी तक भाजपा जजपा के मंत्रियों, विधायकों व सांसदों के घरों पर प्रदर्शन किए जाएंगे। वहीं खंड साढौरा में विश्राम गृह पर प्रधान अनिता की अध्यक्षता में हड़ताल जारी रही। संचालन करमजीत ने किया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के खंड प्रधान जोत सिंह रावत, रोशन लाल, तस्मिना, अनिता, सरोज, इमराना, सुषमा, रीना, संजय, विपिन, सीमा, सुरेखा, अमरीन, सुमन, गीता, अंजू, मीना, कमलेश व संतोष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed