फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anganwadi workers demonstrated in front of DC office

आंगनबाड़ी वर्कर्स ने डीसी कार्यालय के सामने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 02:07 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated in front of DC office
अनाजमंडी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करतीं वर्कर्स। - फोटो : Yamuna Nagar
24 घंटे के पड़ाव के बाद बुधवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स ने बुधवार को डीसी कार्यालय के सामने करीब घंटा प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्कर्स ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व सुनीता ने किया जबकि संचालन मीना ने किया। प्रदर्शन के बाद सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स ने पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

जिला प्रधान रेखा सैनी, सीटू नेता विनोद त्यागी, रोशन लाल, रिटायर्ड संघ से जोत सिंह, शोभन सिंह ने कहा कि सरकार जिद छोड़कर अपनी की घोषणाएं जल्द लागू करें। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सरकार महिलाओं का रोजगार छीन रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की जिद का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महिला दिवस पर भी महिलाओं के हित की बात नहीं की गई। इस दौरान दयावती, पुष्पा, सीमा, शशि, मंजू, दीपमाला, सुनैना, आशा सहित सभी वर्कर्स उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed