{"_id":"62192d44d8c6bf26c230f12d","slug":"anganwadi-workers-and-helpers-put-24-hour-outrage-in-front-of-bjp-office-yamuna-nagar-news-knl1001549183","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्परों ने भाजपा कार्यालय के सामने डाला 24 घंटे का आक्रोश पड़ाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्परों ने भाजपा कार्यालय के सामने डाला 24 घंटे का आक्रोश पड़ाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालमेल कमेटी के आह्वान पर आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन की हड़ताल शुक्रवार को 80वें दिन भी जारी रही। भाजपा कार्यालय के सामने पार्क में जिला प्रधान रेखा सैनी और बलजिंद्र साढौरा के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे, नगरपालिका कर्मचारी संघ के राज्य महासचिव मांगेराम, शाखा प्रधान राजकुमार ससौली, उप प्रधान जनकराज, शाखा सचिव प्रवेश परोचा, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स के जिला प्रधान किशोर कुमार, मेवाराम ने इस आक्रोश पड़ाव का समर्थन किया। आक्रोश पड़ाव 24 घंटे दिन रात के लिए डाला गया। जनवादी महिला समिति की प्रधान सोमवती ने हड़ताल का समर्थन करते हुए 10 हजार रुपये आर्थिक सहायता के तौर पर दिए।
जिला प्रधान रेखा सैनी व बलजिंद्र साढौरा ने कहा कि वर्कर्स व हेल्पर सड़कों पर बैठी हैं, लेकिन हरियाणा सरकार इन बेटियों के बारे में कुछ नहीं सोच रही। सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का झूठा नारा लगा रही है। उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। जब तक सरकार आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन की मांगों का समाधान नहीं करती तो आने वाले समय में सभी संगठन आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर के आंदोलन के समर्थन में सड़कों पर उतरेंगे। जिला प्रेस सचिव सपना ने कहा कि सरकार को हमारी मांगों की तरफ ध्यान देना चाहिए। अगर सरकार आनाकानी करती है तो आने वाले समय में सरकार के ऊपर सभी को दबाव बनाना होगा। इस मौके पर अंग्रेजो, पुष्पा, दयावती, सुनीता, मीना, आशा, शशि, प्रकाश कौर, ज्योत सिंह, रोशन लाल, रामकुमार काबोज, सोमनाथ, विनोद कुमार, राजवीर पिंडोरा मौजूद रहे।