फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anganwadi workers and helper BJP reached to gherao the district president's residence

आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास का घेराव करने पहुंची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and helper BJP reached to gherao the district president's residence
यमुनानगर। भाजपा सरकार की वायदा खिलाफी को लेकर शुक्रवार को आंगनबाड़ी वर्कर्स व हेल्पर जिलाध्यक्ष राजेश सपरा के आवास का घेराव करने के लिए मुकंद लाल नागरिक अस्पताल के गेट के पास एकजुट हुई। इसके बाद रोष मार्च निकालते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंची। इस दौरान वर्कर्स व हेल्पर ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान कांग्रेस के कांग्रेस के पूर्व जिला परिषद चेयरमैन श्यामसुंदर बतरा ने वर्कर्स व हेल्पर को अपना समर्थन दिया। आंगनबाड़ी वर्कर्स की जिला प्रधान रेखा सैनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष को बताया कि सितंबर 2018 में प्रधानमंत्री ने वर्कर को 1500 रुपये और हेल्पर्स को 750 रुपये मानदेय देने की घोषणा की थी। इसके अलावा सभी वर्कर्स व हेल्पर्स को बच्चों का डाटा आनलाइन करने के लिए पोषण ट्रैकर एप को चलाने के लिए मोबाइल फोन देने की घोषणा की थी, लेकिन सरकार ने ये फंड जारी होने के बाद भी किसी को इसका लाभ नहीं दिया। आंगनबाड़ी वर्कर्स 66 दिन से लगातार आंदोलन कर रही हैं। आंगनबाड़ी यूनियन 66 दिनों से लगातार आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन का संचालन जिला सचिव सुनीता करहेड़ा ने किया। इस दौरान सीटू कोषाध्यक्ष रामकुमार कांबोज, विनोद त्यागी, रोशन लाल, एसकेएस जिला प्रधान महिपाल सौदे, जिला सचिव गुलशन भारद्वाज, ब्लॉक प्रधान जोत सिंह, सुमित ऋषि, विजय कुमार, महेंद्र, दीपमाला, पुष्पा, मीना,सुलोचना, किरण, संतोष, दयावती, रविंदर कौर सुनीता करेड़ा, अंजू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed