फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Anchal first in state level poetry recitation competition

Yamuna Nagar News: राज्य स्तरीय काव्य पाठ स्पर्धा में आंचल प्रथम

Sat, 13 Sep 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 13 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Anchal first in state level poetry recitation competition
प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागियों के साथ स्टाफ। संस्थान - फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राज्य स्तरीय काव्य पाठ प्रतियोगिता करवाई गई। हिंदू गर्ल्स कॉलेज की आंचल ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर अंबाला के एसडी कॉलेज की सृष्टि, तीसरे स्थान पर यमुनानगर के डीएवी गर्ल्स कॉलेज की खुशी रही। व्यासपुर के एलबीएस कॉलेज की श्रेया को सांत्वना पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम आईक्यूएसी, आईआईसी व हिंदी विभाग की ओर से करवाया गया। कार्यक्रम प्राचार्या मोनिका खुराना के नेतृत्व में करवाया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका में डाॅ. शारदा शर्मा, कॉलेज की सेवानिवृत प्राध्यापिका डाॅ. ऋता रहीं। प्रतियोगिता में राज्य के आठ महाविद्यालयों से 16 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि राष्ट्र भाषा हिंदी को बढ़ावा देने की हम सभी की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

1949 में एक मत होकर हिंदी को देश राजभाषा के तौर पर स्वीकार किया गया था। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के बाद यह तय किया गया था कि इसे हर क्षेत्र में प्रसारित किया जाएगाा। कार्यक्रम संयोजिका निधि सैनी ने हिंदी की दशा व दिशा पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाषा की समृद्धता उसके साहित्य पर टिकी है। कबीर, तुलसी, सूरदास, जायसी, निराला, पंत जैसे पुख्ता साहित्यिक धरातल जिस भाषा को विरासत में मिलें हो, जिसका अपना व्याकरण, शब्दकोष हो वो पिछड़ नहीं सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देश की 65 प्रतिशत जनसंख्या हिंदी बोलती व समझती हो, सिनेमा व व्यापार जगत देश में बहुराष्ट्रीय कंपनी हिंदी पर टिकी हो, वो भाषा कमजोर नहीं हो सकती। प्राचार्या मोनिका खुराना ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सह-संयोजिका डाॅ. स्वाति गेरा, श्वेता ने प्रतियोगिता करवाई। वहीं, हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में महाराजा अग्रसेन काॅलेज में हुई राज्य स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में कॉलेज की नैंसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed