{"_id":"687e922e322d2a707b00ad1b","slug":"an-old-man-was-robbed-on-the-pretext-of-buying-tobacco-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-141115-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तंबाकू लेने के बहाने बुजुर्ग को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तंबाकू लेने के बहाने बुजुर्ग को लूटा
Tue, 22 Jul 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। तंबाकू लेने के बहाने दो युवकों ने रास्ते में रोक साइकिल सवार बुजुर्ग से 2900 रुपये छीन लिए। घटना 19 जुलाई की रात करीब पौने नौ बजे हुई। थाना फर्कपुर पुलिस ने अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में ससौली निवासी 72 वर्षीय चंद्रपाल ने बताया कि 19 जुलाई की शाम घर से साइकिल की मरम्मत कराने निकले थे। इस दौरान दूधिये को दूध के 2900 रुपये देने के लिए जेब में ले रखे थे। साइकिल ठीक कराने के बाद वापस घर लौटते समय आटा चक्की पर सौ रुपये दिए। इसके बाद दूधिये के 2900 रुपये देने जा रहे थे, पर रास्ते में दो युवक मिले। उनमें एक युवक ने तंबाकू मांगा। इस पर साइकिल से उतर कर युवक को तंबाकू देने लगे तो दूसरे युवक ने जेब में हाथ डाल 2900 रुपये निकाल लिए।
इसके बाद तंबाकू लेने वाले युवक ने धक्का मार नीचे गिरा दिया। इसमें उनकी कोहनी पर चोट आई। दोनों युवक देखते ही देखते मौके से भाग गए। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने मदद कर घर पहुंचाया और सूचना पुलिस को दी। विवेचना अधिकारी एएसआई भूपिंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।