फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ambala woman caught doing gender test in Yamunanagar

Yamuna Nagar News: यमुनानगर में लिंग जांच करती पकड़ी अंबाला की महिला

Fri, 08 Aug 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 08 Aug 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ambala woman caught doing gender test in Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। अंबाला से गर्भवती को भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए यमुनानगर लेकर आई महिला को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पकड़ लिया। कार्रवाई अंबाला व यमुनानगर की पीएनडीटी टीम ने संयुक्त रूप से की। आरोपी महिला की पहचान अंबाला के बलदेव नगर की ऊषा रानी के रूप में हुई। ऊषा ने गर्भवती से भ्रूण लिंग जांच के लिए पांच हजार रुपये वीरवार को ऑनलाइन लिए थे, वहीं शुक्रवार को लिए सात हजार रुपये की नकदी टीम को देख टॉयलेट में फ्लश कर दी।

अंबाला व यमुनानगर की पीएनडीटी टीम को सूचना मिली थी कि ऊषा गर्भवतियों से पैसे लेकर भ्रूण लिंग जांच कराने का काम करती है। टीम ने उषा के पास एक गर्भवती को भेजा। उसने ऊषा बताया कि वह जानना चाहती है कि उसके गर्भ में लड़का है या लड़की। इस पर ऊषा ने गर्भवती को बताया कि भ्रूण लिंग जांच में पता चल जाएगा कि गर्भ में लड़का है या लड़की। साथ ही भ्रूण लिंग जांच कराने का 12 हजार रुपये खर्च बताया।
विज्ञापन

गर्भवती ने उषा को भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए वीरवार को पांच हजार रुपये ऑनलाइन दे दिए। अंबाला से गर्भवती को लेकर ऊषा कार से शुक्रवार शाम अंबाला से चली। अंबाला की पीएनडीटी टीम भी पीछे लग गई। रात में गर्भवती को लेकर ऊषा यमुनानगर पहुंची। अंबाला की टीम ने यमुनानगर की पीएनडीटी टीम को सूचना दी। यहां जगाधरी के निजी अस्पताल में गर्भवती का उषा ने नॉर्मल अल्ट्रासाउंड कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर गर्भवती से सात हजार रुपये ले लिए। तभी अंबाला व यमुनानगर की पीएनडीटी टीम में ऊषा को पकड़ लिया। टीम को देख ऊषा ने सात हजार रुपये टॉयलेट में फ्लश कर दिए, इसमें टीम ने चार हजार रुपये रिकवर कर लिए। टीम ने भ्रूण लिंग जांच के नाम पर पैसे ऐंठने के आरोप में पुलिस को शिकायत देने की कार्रवाई शुरू कर दी। मौके पर यमुनानगर से पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. विपिन गौंदवाल, डॉ. संदीप, अंबाला से पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश, डॉ. विजय वर्मा, डॉ. हितार्थ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed