फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Amar Ujala Walkathon Tiranga Yatra on the 29th

Yamuna Nagar News: अमर उजाला वॉकथॉन तिरंगा यात्रा 29 को

Mon, 26 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 26 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Walkathon Tiranga Yatra on the 29th
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर की सड़कों पर 29 जनवरी को अमर उजाला की ओर से साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता की अलख जगाई जाएगी। अमर उजाला के तत्वावधान में साइबर अपराध के खिलाफ समाज को सजग करने के उद्देश्य से वॉकथॉन एवं तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।
इस आयोजन का मुख्य लक्ष्य युवाओं को सेहत के प्रति जागरूक करना भी है। इस आयोजन में यमुनानगर के क्लाउड 9 एजुकेशनल, गुरु देवी मेमोरियल अस्पताल, मेड औरा अस्पताल, महालक्ष्मी नमकीन, जग विद्या ज्वेलर्स, बख्शी होंडा व्यासपुर, कैपिटल अस्पताल, गलोस एंड ग्रूम सैलून, स्वामी अस्पताल लेदी, स्टार वे सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुर्दी, मंगला मोल्डिंग, आदर्श विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल की सक्रिय भागीदारी रहेगी। 300 से अधिक विद्यार्थी इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन

साइबर अपराध के खिलाफ नारों की तख्तियां लिए छात्र शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए जनता को साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहयोगियों का कहना है कि विद्यार्थियों की ऊर्जा और सक्रिय भागीदारी से समाज में सकारात्मक बदलाव आएगा। वॉकथॉन न केवल लोगों को शारीरिक रूप से फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करेगी, बल्कि साइबर अपराध जैसे गंभीर विषय के खिलाफ जन-चेतना भी जागृत करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed