Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Altars are being set up on the ghats; devotees are busy with painting and whitewashing

Yamuna Nagar News: घाटों पर बनने लगीं वेदियां, रंगाई-पुताई में जुटे श्रद्धालु

Thu, 12 Nov 2026 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Nov 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Altars are being set up on the ghats; devotees are busy with painting and whitewashing
प​​श्चिमी यमुना नहर के किनारे वेदी बनाते युवक। संवाद - फोटो : Archive
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। छठ महापर्व को लेकर यमुना के घाटों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाड़ी माजरा स्थित पश्चिमी यमुना घाट पर बुधवार को श्रद्धालु पूजन के लिए वेदियां बनाने और पहले से बनी वेदियों की रंगाई-पुताई करने में जुटे रहे। लोगों ने अपनी वेदियों को सजाया और आसपास की सफाई भी की।
छठ पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं, यमुना घाट पर पहुंचने वाला रास्ता खस्ता हाल है। ऐसे में दशमेश कॉलोनी की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं को इस रास्ते पर काफी परेशानी होगी। श्रद्धालु सतेंद्र यादव, राजकुमार, प्रमोद यादव और मनीष कुमार ने बताया कि वे हर साल छठ पूजन के लिए यमुना घाट पर अपनी वेदियों की रंगाई-पुताई करते हैं।
विज्ञापन

इन वेदियों के चारों तरफ बैठकर परिवार के सदस्य पूजा-अर्चना करते हैं। उनके लिए ये वेदियां केवल पूजा का स्थान नहीं, बल्कि वर्षों पुरानी परंपरा और आस्था से जुड़ी हैं। परिवार के लोग मिलकर इनकी सजावट करते हैं, ताकि छठ पर्व पर विधिवत पूजा की जा सके। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व की शुरुआत होगी। 14 नवंबर को खरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नवंबर को श्रद्धालु अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दिन सूर्यास्त का समय शाम 5 बजकर 24 मिनट रहेगा। वहीं, 16 नवंबर को उदयाचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। इस दिन जिले में सूर्योदय सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा।

नौ स्थानों पर लगेगा मेला

छठ पर्व पर जिले में बाड़ी माजरा पश्चिमी यमुना घाट, जमना गली, रेलवे स्टेशन, आजादनगर, चिट्टा मंदिर, पुराना हमीदा, जम्मू कॉलोनी, गांधीनगर और बूड़िया में बड़ा मेला लगता है। इन स्थानों पर ढाई लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए घाटों पर पूजन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

पश्चिमी यमुना नहर के किनारे वेदी बनाते युवक। संवाद

पश्चिमी यमुना नहर के किनारे वेदी बनाते युवक। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed