फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegations of attempting misdeed with adopted three-year-old daughter

Yamuna Nagar News: गोद ली तीन वर्षीय बेटी से गलत काम के प्रयास आरोप

Tue, 15 Oct 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 15 Oct 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
Allegations of attempting misdeed with adopted three-year-old daughter
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। साढौरा थाना क्षेत्र में गोद ली हुई तीन वर्षीय बेटी के साथ उसके पिता ने गलत काम करने का प्रयास किया। यह आरोप आरोपी की पत्नी ने लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उसकी पत्नी की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2019 में हुई थी। इस शादी से उनके पास बच्चा नहीं हो रहा था। जिस पर उन्होंने अपने पंजाब में अपने जानकार की बेटी को गोद ले लिया था। अब यह बच्ची तीन साल की है। इस बीच वर्ष 2022 में उसके पास बेटा भी पैदा हो गया। महिला ने बताई कि उसका पति नशे का आदी है।
विज्ञापन

वह अक्सर उसके साथ गलत हरकतें करता था। जिसकी वजह से उनमें विवाद रहता था। उसके विरुद्ध साढौरा थाना में केस दर्ज कराया। वहीं उसने मकान पर कब्जे को लेकर कोर्ट में दावा डाल दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई और राजीनामा हो गया। राजीनामा होने के बाद वह अपने पति व दोनों बच्चों के साथ रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि पति गोद ली बेटी पर गलत नजर रखता। उसके साथ अश्लील हरकत करता था। बीती दस जुलाई को उसका पति दोनों बच्चों के साथ कमरे में बेड पर लेटा हुआ था। जबकि, वह बाहर काम कर रही थी। आरोप है कि इस दौरान उसके पति ने उसकी तीन वर्षीय बच्ची के साथ गलत काम करने का प्रयास किया।
वह अचानक कमरे में आई तो आरोपी उसकी बच्ची के साथ गलत करने की कोशिश कर रहा था। उसने आरोपी की फोटो अपने मोबाइल में ली। जब उसने इसकी शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने दोनों बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। बीती आठ अक्टूबर को आरोपी ने उसकी भाभी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

उसकी भाभी ने यह बात उसे बताई। तब उसने अपने भाभी को बच्ची के साथ हुई घटना के बारे में उसे अवगत कराया और शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed