{"_id":"661b0f6ed0b97a587803b204","slug":"allegations-of-assault-on-priests-violating-the-dignity-of-the-temple-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-117346-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पुजारियों से मारपीट, मंदिर की मर्यादा भंग करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पुजारियों से मारपीट, मंदिर की मर्यादा भंग करने का आरोप
Sun, 14 Apr 2024 04:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 14 Apr 2024 04:34 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर (यमुनानगर)। आदिबद्री में ईद के दिन तीन युवकों के साथ की गई मारपीट के मामले में नया मोड़ आया है। आदिबद्री स्थित मंदिर के पुजारियों व ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिन तीन युवकों ने मारपीट का केस दर्ज कराया है उन्होंने अपने करीब 200 साथियों के साथ जूते पहन कर मंदिर की मर्यादा को भंग कर दिया। इतना ही नहीं मंदिर में रखी पूजा सामग्री व प्रसाद को भी अपनी पांवों से कुचल दिया। दो लोगों ने मंदिर के गृभग्रह में रखे प्राचीन पंचजन्य शंख को भी अपवित्र कर दिया।
आरोप है कि पुजारी ने मोबाइल से फोन कर रणजीतपुर चौकी इंचार्ज, थाना बिलासपुर एसएचओ व डीएसपी बिलासपुर से मदद मांगी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। आरोपी पुजारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। पुजारियों ने इसकी शिकायत पुलिस महानिदेशक को भेजी है। साथ ही इस बारे में एक शिकायत एसडीएम बिलासपुर को भी सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
आदिबद्री स्थित श्री केदारनाथ मंदिर के पुजारी विनय स्वरूप ब्रह्मचारी, सुलतान सिंह काठगढ़, सतीष कुमार, रतनलाल, कंवरपाल, संजय व अन्य ने पुलिस महानिदेशक व एसडीएम बिलासपुर को दी शिकायत में कहा कि पिछले कई दिनों से हरियाणा व हिमाचल सीमा पर स्थित धार्मिक स्थल आदिबद्री अनेक घटनाओं को लेकर चर्चा में हैं। हिमाचल के गांव भेडो में जाने के लिए एक रास्ता मंदिर प्रांगण से अलग जाता है।
विज्ञापन
फिर भी उस गांव में आने जाने के लिए विशेष समुदाय के लोग जानबूझ कर मंदिर की मर्यादा को भंग करने के उद्देश्य से मंदिर प्रांगण से निकलते हैं। वह मंदिर में आए श्रद्धालुओं पर अभद्र टिप्पणी भी करते हैं। 11 अप्रैल को ईद के दिन दोपहर के समय वाहिद, ताहीर और अकरम मंदिर के प्रांगण में घुस आए। वह अनैतिक कार्य व मंदिर की मर्यादा को भंग करने लगे। जिससे गुस्साए मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं में रोष आ गया और उनके साथ कहासुनी हो गई।
इसके बाद तीनों युवक 40-50 बाइकों पर करीब 200 से अधिक लोगों को लेकर आए और जूतों सहित मंदिर में घुस गए। मंदिर में जिन कमरों पर कुंडी लगी थी, उन्हें लात मारकर तोड़ दिया। वहां मौजूद पुजारियों व श्रद्धालुओं से अभद्र व्यवहार करने लगे। पुजारी विनय स्वरूप ब्रह्मचारी ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल से पुलिस को फोन कर बताया कि सैकड़ों लोग मंदिर की मर्यादा को भंग कर रहे हैं और पुजारियों व श्रद्धालुओं को धमकी भी दे रहे हैं।
कोई भी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी उनकी मदद के लिए मौके पर नहीं आया। आरोप है कि पुजारियों व श्रद्धालुओं को मंदिर छोड़ कर चले जाने की धमकी दी गई। आरोप है कि मंदिर प्रांगण में मांस से खून के छींटे तक दिए जाते हैं। उन्होंने मंदिर की मर्यादा भंग करने वालों तथा पुजारियों, श्रद्धालुओं को धमकी देने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।
मंदिर में लगे सीसीटीवी बंद
श्रद्धालुओं व मंदिरों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा आदिबद्री स्थित मंदिरों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाएं हैं। परंतु सभी कैमरे बंद पड़े हैं। यदि कैमरे चालू होते तो पुलिस को मामले की जांच में आसानी होती।
मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। डीएसपी से भी इस बारे में बात की जाएगी। किसी काे भी इस पवित्र स्थल का माहौल खराब करने नहीं दिया जाएगा। - देवेंद्र शर्मा, एसडीएम बिलासपुर।