फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   allegation of try to rape on taya father-in-law

ताया ससुर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
allegation of try to rape on taya father-in-law
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने अपने ताया ससुर पर कार में दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 2020 में कुरुक्षेत्र जिले के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से उसका ताया ससुर उस पर गलत नजर रखता था। 16 फरवरी को वह अपने ससुराल पक्ष के सदस्यों के साथ अपने ताया ससुर की कार में यमुनानगर शादी समारोह में गई थी। शहर के एक मैरिज पैलेस में शादी थी। वह अपने परिवार सदस्यों के साथ पैलेस में चली गई। इस दौरान वह अपना पर्स कार में ही भूल गई। इसके बाद जब वह अपना पर्स लेने ताया ससुर के साथ कार में गई तो उसने दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह वह आरोपी से बचकर शादी में पहुंची। आरोप है कि घटना के संबंध में किसी को बताने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने बताया कि ताया ससुर खुद को कांग्रेस पार्टी का नेता बताता है और अधिकारियों और नेताओं से अपनी जान पहचान का हवाला देता है। आरोप है कि ससुरालवालों ने भी पीड़िता का साथ नहीं दिया और उल्टा उसे चुप रहने को कह दिया गया। कुछ दिन पहले उसने अपने मायके वालों को आप बीती बताई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। महिला थाना प्रभारी सोमवती का कहना है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके ताया ससुर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व मारपीट का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed