फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegation of breaking the track and screwing and mixing it in the field

Yamuna Nagar News: पटरी और पेचिंग तोड़कर खेत में मिलाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 02:43 AM IST
विज्ञापन
Allegation of breaking the track and screwing and mixing it in the field
छछरौली। ग्राम पंचायत बरौली माजरा के पास सरकार द्वारा दर्जनों गांवों को पथराला नदी के पानी से बचने के लिए पटरी बांधी गई थी। उस दौरान यहां पत्थरों की पेचिंग भी लगाई गई थी। अब इस पटरी के साथ लगे पत्थरों को खेत मालिक उठाकर जंगल में डाल रहा है और पटरी को अपने खेत में मिलना चाहता है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत सिंचाई विभाग के एक्सईएन, एसडीओ को देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत पर एसडीओ ने मुआयना किया और उठाए जा रहे पत्थरों पर रोक लगवा दी है।
विज्ञापन

ग्रामीण गुरनाम सिंह, नंबरदार पलाराम व अन्यों ने बताया कि गांव माजरा से बह रही नदी के पानी से दर्जनों गांवों को बाढ़ बचाने के लिए पटरी का निर्माण करवाया गया था। लेकिन गांव का ही एक व्यक्ति इस पटरी तोड़कर अपने खेतों में मिलना चाहता है। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया और इसकी शिकायत सिंचाई विभाग को दी। जिस पर एसडीओ सिंचाई विभाग ने मौके पर पहुंचकर यहां से उठाए जा रहे पत्थरों को रुकवा दिया।
विज्ञापन

इस बारे में सिंचाई विभाग के जेई अभय कुमार ने बताया कि पटरी के पेचिंग उखाड़ने की सूचना मिली थी। जिस पर उन्होंने खेत मालिक को यहां से पत्थर निकलते से सख्ती से मना कर दिया है। सरकारी संपत्ति से छेड़छाड़ करने व खुर्द बुर्द करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed