फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Allegation of attempt to kidnap son

Yamuna Nagar News: बेटे को अगवा करने के प्रयास का आरोप

Wed, 01 May 2024 04:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 May 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Allegation of attempt to kidnap son
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



यमुनानगर। विवाद के बाद अलग रह रही पत्नी ने अपने पति पर बेटे को अगवा करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला एक वर्ष से वह मायके में रह रही है। आरोप है कि पहले भी उसका पति कई बार गली के चक्कर काट चुका है। गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है।

शिवपुरी ए कॉलोनी निवासी रीतू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी कुरुक्षेत्र के पीपली निवासी सुनील कुमार के साथ लगभग 20 वर्ष पहले हुई थी। उसके पति का फर्नीचर का शोरूम है। अब उन दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा। दोनों के विवाद का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस शादी से उसके पास दो बच्चे हैं। एक बेटा पति के साथ रहता है। दूसरा बेटा निखिल उसके पास रहता है।
विज्ञापन

देर शाम उसका बेटा गली में खेल रहा था। इसी दौरान उसका पति घर पर आया। आरोप है कि उसने मकान का बाहर से ताला लगा दिया और बेटे निखिल को जबरदस्ती अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। जिस पर लोगों ने उसे आरोपी पति को पकड़ लिया। आरोप है कि पति अब भी गली के चक्कर काटता रहता है। गांधी नगर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed