फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   All trains to Jammu cancelled for one month

Yamuna Nagar News: जम्मू की सभी गाड़ियां एक माह के लिए रद्द

Thu, 04 Sep 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Sep 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
All trains to Jammu cancelled for one month
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन। संवाद - फोटो : mathura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। जम्मू में बाढ़ के कारण बेपटरी हुई रेल व्यवस्था बहाल होने में एक महीने से ज्यादा समय लग सकता है। इसलिए रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनें एक माह के लिए रद्द कर दी हैं, जबकि अन्य ट्रेनाें का संचालन आंशिक रूप से किया जा रहा है। यमुनानगर-जगाधरी से जम्मूतवी जाने वाली तीन महत्वपूर्ण गाड़ियों का संचालन एक महीने तक नहीं किया जाएगा। वहीं, जम्मूतवी जाने वाली साप्ताहिक गाड़ियां भी यमुनानगर जगाधरी में रद्द रहेंगी। इनका संचालन कुछ समय के लिए सहारनपुर स्टेशन तक किया जाएगा। वहीं, रेलवे ने एक ट्रेन का पुन: संचालन किया है, जो बुधवार रात को यहां पहुंचेंगी। इसके अलावा जम्मू सहित पठानकोट, कठुआ, उधमपुर के लिए यमुनानगर जगाधरी से कोई ट्रेन नहीं है।
रेलवे ने पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द सभी गाड़ियों की सूची रेलवे स्टेशनों पर चस्पा दी है। वहीं, अपनी अराक्षित व अनारक्षित टिकट प्रणाली में भी इसे अपडेट कर दिया है, ताकि इन गाड़ियों की टिकट जारी नहीं की जा सके। रेलवे ने इस रूट की हेमकुंड, शालीमार मालनी और योगनगरी एक्सप्रेस 30 सितंबर तक रद्द की है। इसके अलावा हिमगिरी मेल, सियालदह, लोहित, अमरनाथ एक्सप्रेस का संचालन कुछ समय के लिए सहारनपुर स्टेशन से किया जाएगा। इन गाड़ियों के रद्द होने के बाद अब यमुनानगर जगाधरी से 24 घंटे में जम्मू रूट की केवल एक ही ट्रेन है। रेलवे ने कोलकाता से जम्मूतवी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 13151-52 सियालदह एक्सप्रेस का पुन: संचालन किया जा है। रद्दीकरण के बाद यह ट्रेन बुधवार को यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंची। वहीं, जम्मूतवी से यह ट्रेन पांच सितंबर को यहां पर पहुंचेगी। इसके अलावा जम्मू के लिए एक महीने तक कोई ट्रेन नहीं है।
विज्ञापन

----------
आंशिक रूप से रद्द गाड़ियां
जम्मूतवी व श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए यमुनानगर जगाधरी से एक दर्जन ट्रेनें हैं। इनमें तीन ट्रेनों का प्रतिदिन और अन्य का साप्ताहिक संचालन किया जाता है। परंतु अभी केवल सियालदह एक्सप्रेस को छोड़कर अन्य सभी ट्रेनें रद्द हैं। इस दौरान हावड़ा से जम्मूतवी के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12331-32 हिमगिरी सुपरफास्ट मेल 18 सितंबर तक, गोरखपुर से जम्मूतवी की गाड़ी संख्या 15097-98 अमरनाथ एक्सप्रेस 30 सितंबर तक, भागलपुर से जम्मूतवी गाड़ी संख्या 12587-88 अमरनाथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 29 सितंबर तक, गुवाहटी से जम्मूतवी गाड़ी संख्या 15651-52 लोहित एक्सप्रेस का 29 सितंबर तक, गुवाहटी से जम्मूतवी गाड़ी संख्या 15653-54 अमरनाथ एक्सप्रेस का 26 सितंबर तक सहारनपुर तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जम्मू में बाढ़ का रेल यातायात पर व्यापक असर हुआ है। जिसके चलते कई गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर यह निर्णय लिया गया है। परिस्थितियां सामान्य होने पर सभी ट्रेनों का पुन: संचालन किया जाएगा।
एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed