फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Air conditioned special train for Katra on Navratri, Yamunanagar

नवरात्र पर कटरा के लिए वातानुकूलित विशेष ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Air conditioned special train for Katra on Navratri, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। रेलवे ने आनंदविहार से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के लिए नवरात्र विशेष गाड़ी चलाई है। यह नवरात्र स्पेशल 11 से 19 अक्तूबर तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन आनंद विहार से चलकर गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर होते हुए यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी।
अभी तक यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली पांच गाड़ियों में से तीन नियमित और दो साप्ताहिक गाड़ियां हैं। नवरात्र के कारण इन गाड़ियों में भारी भीड़ चल रही है। इससे वैष्णो दरबार जाने वाले लोगों को सीट न मिल पाने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने यह ट्रेन नवरात्र पर वैष्णो दरबार जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चलाई है। जो 11 से 19 अक्तूबर तक चलाई जाएगी। इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में दो दिन होगा। यह ट्रेन आनंदविहार से सोमवार और वीरवार को चलेगी। श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा स्टेशन से मंगलवार व शुक्रवार को चलेगी।
विज्ञापन

आनंदविहार स्टेशन से यह गाड़ी सोमवार व वीरवार को रात 11 बजे चलेगी और गाजियाबाद, मेरठ शहर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर होते हुए यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर देर रात दो बजकर 28 मिनट पर पहुंचेगी। यहां से दो बजकर 30 मिनट पर रवाना होकर अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी, पठानकोट छावनी, जम्मूतवी और ऊधमपुर स्टेशन पर इस गाड़ी का ठहराव होगा। ट्रेन अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रेन में एसी प्रथम श्रेणी, टू टियर व थ्री टियर कोच होंगे। यह ट्रेन पूर्णत: वातानुकूलित है। वहीं कटरा से यह गाड़ी रात 9 बजकर 10 मिनट पर चलेगी। अपने इसी रूट से होते हुए सुबह छह बजकर 45 मिनट पर यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी। जबकि आनंदविहार पहुंचने का इसका समय सुबह पौने 11 बजे होगा।

नवरात्र पर यात्रियों की भीड़ व मांग को देखते हुए विशेष ट्रेन चलाई गई है। आनंदविहार से चलने वाली यह ट्रेन वातानुकूलित होगी। इसका संचालन सप्ताह में दो दिन किया जाएगा। - हरि मोहन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed