{"_id":"683a1d6220828eb9550afc79","slug":"agriculture-will-improve-with-technology-and-research-sandeep-rawal-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-138566-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीक और अनुसंधान से उन्नत होगी खेती-बाड़ी : संदीप रावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीक और अनुसंधान से उन्नत होगी खेती-बाड़ी : संदीप रावल
Sat, 31 May 2025 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 31 May 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। कृषि विज्ञान केंद्र की तरफ से प्रयोगशाला से खेत तक (लैब टू लैंड) कार्यक्रम के अंतर्गत विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नवीनतम कृषि तकनीकों, अनुसंधान निष्कर्षों और उन्नत कृषि मॉडल को खेतों तक पहुंचाना रहा। ताकि जिले के किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
इसमें नौ गांवों राजहेड़ी, कंडरोली, खुर्दबन, जठलाना, अलाहर, एमटी करहेड़ा, रादौर, बापौली, घिलौर में 700 से अधिक किसानों से संपर्क कर उन्हें उन्नत तकनीकों जैसे फसल विविधीकरण, सूक्ष्म पोषण प्रबंधन, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण उपाय और कीट एवं रोग प्रबंधन की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के तहत किसानों के खेतों की मिट्टी, पानी की जांच, फसल अवशेष प्रबंधन और उर्वरक सिफारिशों पर विशेष बल दिया गया। इस अभियान में किसानों को उन्नत किस्मों, संवेदनशील कृषि उपकरणों तथा प्रदर्शन इकाइयों के माध्यम से हाथों-हाथ प्रशिक्षण दिया गया। इस अभियान के माध्यम से किसानों को विभिन्न योजनाओं जैसे पीएम किसान, मृदा स्वास्थ्य कार्ड और कृषि यांत्रिकीकरण योजना से जोड़ने की पहल भी की गई।
विज्ञापन
कृषि विज्ञान केंद्र के संयोजक डॉ. संदीप रावल ने बताया कि यह अभियान किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। कृषि विज्ञान केंद्र की टीम से इंजीनियर कपिल, डॉ. विशाल गोएल, अनिल कुमार, डॉ. आशिमा खान, डॉ. कर्ण सैनी, डॉ. कविंद्र ने किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। संवाद