फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agriculture Minister's Assembly polls lower than last election, more votes in village

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री की विधानसभा में पिछले चुनाव से कम मतदान पर गांव में अधिक

Mon, 27 May 2024 02:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 27 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister's Assembly polls lower than last election, more votes in village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के विधानसभा क्षेत्र में भले ही इस बार मतदान पिछले चुनाव की तुलना में तीन प्रतिशत कम हुआ है, लेकिन उनके पैतृक गांव बहादुरपुर में मतदान औसत से काफी अधिक है जहां 82 प्रतिशत मतदान हुआ है। विदित हो कि लोकसभा चुनाव में इस बार जगाधरी विधानसभा में 74.3 प्रतिशत मतदान हुआ है, जबकि पिछली बार यह 77.87 फीसदी था।

विदित हो कि यमुनानगर जिले में चार विधानसभाएं हैं। इसमें रादौर विधानसभा कुरुक्षेत्र लोकसभा अंतर्गत और यमुनानगर, साढौरा तथा जगाधरी विधानसभा अंबाला लोकसभा में आती हैं। चारों विधानसभा में सबसे अधिक मतदान साढौरा में 74.8 प्रतिशत हुआ है। जबकि सबसे कम यमुनानगर में 64.9 प्रतिशत ही मतदान हुआ। वहीं जगाधरी विधानसभा में 74.3 प्रतिशत और रादौर में 71.7 प्रतिशत वोट पड़े। कुल 899112 मतदाताओं में से 639604 लोगों ने मतदान किया। इसमें कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर के गांव बहादुरपुर की बात करे तो यहां की आबादी लगभग दो हजार और वोट करीब 1150 है। यहां शनिवार 25 मई को मतदान वाले दिन गांव के सरकारी स्कूल में बने बूथ 31 पर 980 वोट पोल हुई है। ऐसे में इस गांव का मतदान 82 प्रतिशत रहा है जो कि बेहतर माना जा रहा है। अब लोकसभा चुनाव परिणाम पर इसका क्या असर होगा, यह चार जून को नतीजे के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

यमुनानगर में विधानसभा अनुसार हुआ मतदान
विधानसभा बूथ कुल वोट मतदान प्रतिशत
जगाधरी 240 231008 171725 74.3

रादौर 231 208039 149115 71.7

साढौरा 258 221834 166217 74.9
यमुनानगर 234 238231 155198 65.1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed