फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agriculture Minister inaugurated mustard procurement

Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने किया सरसों खरीद का शुभारंभ

Sat, 22 Mar 2025 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 22 Mar 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister inaugurated mustard procurement
रादौर। उपमंडल की अनाज मंडी में शुक्रवार को पहली बार सरसों की सरकारी खरीद का कार्य शुरू किया गया। कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने सरसों की फसल खरीद का शुभारंभ किया। अनाज मंडी संरक्षक मान सिंह आर्य व सुशील बत्रा की देखरेख में आयोजित कार्यक्रम में मंडी के आढ़तियों ने श्याम सिंह राणा का पुष्प भेंट कर स्वागत किया। नेशनल को-ऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन भारत सरकार की मैनेजर रेखा मिश्रा ने कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को पौधा भेंट किया। अनाज मंडी में पहली सरसों की फसल किसान यशपाल गांव चमरोडी व प्रेम सिंह निवासी जुब्बल की खरीदी गई। सरसों की पहली फसल 5950 एमएसपी मूल्य पर खरीदी गई। पहले दिन 24 एमटी सरसों की खरीद की हुई।
विज्ञापन

श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरसों सरकारी खरीद का कार्य 15 मार्च से शुरू कर दिया गया था। 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुनी करने का किया था, जो अब 2025 में पूरा किया गया है। भाजपा की सरकार ने किसानों की समस्याओं को दूर करने व मांगों को पूरा करने में पूरा सहयोग किया है। यह रादौर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है कि पूरे प्रदेश में सरसों की खरीद का कार्य रादौर अनाज मंडी से शुरू किया गया है।
विज्ञापन


श्याम सिंह राणा ने कहा कि शंभू बॉर्डर को खोलने में पंजाब सरकार ने काफी देर की है। इसे पहले ही खोल देना चाहिए था। किसानों के लिए अनाज मंडी में किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। किसानों के लिए मार्केट कमेटी की ओर से सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाएगा। रादौर क्षेत्र के किसान सरसों की फसल को कम दामों पर बेचने के लिए मजबूर होते थे, परंतु अब रादौर अनाज मंडी में ही किसान एमएसपी पर अपनी फसल बेचकर अच्छे दाम हासिल कर सकेंगे। अब उनको लाडवा, कुरुक्षेत्र व जगाधरी अपनी सरसों की फसल बेचने के लिए नहीं जाना पड़ेगा। परिणाम स्वरूप रादौर क्षेत्र में सरसों की फसल का रकबा बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनसीसीएफ की चंडीगढ़ ब्रांच मैनेजर रेखा मिश्रा ने बताया कि केंद्रीय गृह व कोऑपरेटिव मंत्री अमित शाह के अनुसार भारत सरकार एमएसपी पर सरसों की अधिक से अधिक खरीद मंडी से सीधी खरीद करेगी। सरसों की फसल आठ प्रतिशत नमी तक की खरीद की जाएगी। मौके पर अजय कुमार एमडी वेयरहाउस, रेखा मिश्रा मैनेजर, प्रदीप गुप्ता डीएम अंबाला, संदीप कुमार परचेज अधिकारी, अफसर सिंह सचिव मार्केट कमेटी, आशीष अग्रवाल, अमित कुमार सह सचिव मार्केट कमेटी, सुशील बत्रा, तिलकराज, पूर्णचंद कांबोज, चेयरमैन शालू मेहता, मीडिया प्रभारी राजकुमार शर्मा, प्रदीप कांबोज, धनपत सैनी, मदनलाल, सरदार रूपेंद्र मल्ली, कृष्ण कांबोज मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed