{"_id":"669c26322520c888210fc6a7","slug":"agriculture-minister-heard-the-problems-of-the-people-in-janta-darbar-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-122351-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: कृषि मंत्री ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं
Sun, 21 Jul 2024 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री कंवरपाल ने शनिवार को नगर निगम जगाधरी कार्यालय झंडा चौक में जनता दरबार लगा लोगों की समस्याएं सुनी। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों का निवारण करें।
जनता दरबार में मंत्री के समक्ष पटरी मोहल्ला निवासी राजकुमार सोनी, बोबी, श्यामलाल, अशोक कुमार सतीश कुमार ने बिजली का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग रखी। कल्याण नगर निवासी विपिन गर्ग, राजीव, ज्योति ने बिजली का लोहे का पोल हटवाने की मांग की। बाबना रोड जगाधरी निवासी इंद्रपाल, सुभाष चावला, विनोद कुमार, अशोक में बिजली की तार व पोल हटाने की मांग रखी। इसी तरह सावनपुरी निवासी रिंकू धीमान, नरेंद्र व विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी रिंकू धीमान नरेंद्र, सुरेंद्र, सिया राम नवजीत ने काॅलोनी में बिजली के दो पोल लगवाने की मांग रखी।
इसी प्रकार नालागढ़ माजरी निवासी राजू ने बुढ़ापा पेंशन लगाने, जड़ौदी निवासी श्यामलाल ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने, दुर्गा गार्डन जगाधरी निवासी विनय आशा, रमावती ने सड़क बनवाने, सेक्टर 18 निवासियों ने ग्रीन बैल्ट पैमाइश करवाने की मांगे रखी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विपिन गर्ग, पूर्व सीनियर मेयर प्रवीन कुमार, डीएमसी नगर निगम विजयपाल यादव, कार्यकारी अभियंता नरेंद्र सुहाग, महामंत्री प्रियांक शर्मा, अंकित गोयल, जगदीश विद्यार्थी, प्रदूमन सिंह लाडी, वीरेंद्र वधवा, विपिन गुप्ता आदि उपस्थित रहे।