फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agreement to sell vehicle from police line for Rs 5 lakh

Yamuna Nagar News: पुलिस लाइन से गाड़ी बेचने का पांच लाख रुपये में समझौता

Sun, 20 Oct 2024 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 20 Oct 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Agreement to sell vehicle from police line for Rs 5 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस लाइन से गाड़ी बेचने मामले में नया मोड़ आया है। महिला के साथ पुलिस ने समझौता कर लिया। महिला ने बताया कि गाड़ी के बदले पांच लाख रुपये देना तय कर इस मामले में समझौता कर लिया है।
पुलिस ने दिसंबर 2023 में गो तस्करी की के आरोप में पटियाला के दो पशु व्यापारियों को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से वाहन टाटा 207 भी बरामद किया गया था। अदालत से केस खत्म होने के बाद के बाद गाडी़ की मालिक बलविंद्र कौर ने बिलासपुर थाने से अपनी गाड़ी को वापस मांगा था। लेकिन, पुलिस ने गाड़ी वापस नहीं की। इसके बाद बलविंद्र कौर ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अपनी गाड़ी दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने जब इस मामले में जवाब मांगा तो एडवोकेट जनरल ने यमुनानगर पुलिस से वाहन के बारे में जानकारी ली थी। इसके बाद पता चला था कि गाड़ी को पुलिस लाइन से बेच दिया गया है। इस संबंध में एएसआई के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने हाईकोर्ट में जवाब दाखिल कर दिया था। अब इस मामले में नया मोड़ आया। बलविंद्र कौर ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी की कीमत देने की बात कही। पांच लाख रुपये में उनका समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed