फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Agitation on dc office for plot

प्लॉट न मिलने पर डीसी दफ्तर पर प्रदर्शन करेंगे तेजलीवासी

Sat, 15 Feb 2014 12:38 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Sat, 15 Feb 2014 12:38 AM IST
विज्ञापन
सत्रह फरवरी को तेजली गांव वासी काले झंडे लेकर आयुक्त नगर निगम यमुनानगर
विज्ञापन
के कार्यालय तक प्रदर्शन करेंगे। यह निर्णय जन संघर्ष समिति तेजली की बैठक में लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता नरेश कुमार ने की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की वादाखिलाफी के विरोध में 16 फरवरी को सांय तीन बजे गांव तेजली में आम सभा होगी। इसमें महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती योजना के तहत सौ-सौ वर्ग गज के प्लॉट अलॅाट न किए जाने के बारे में चर्चा की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इस वादाखिलाफी के विरोध में 17 फरवरी को काले झंडे लेकर उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन किया जाएगा। मंगतराम, हुकमचंद व मंगलूराम ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जिला प्रशासन ने 17 फरवरी तक भी प्लॉटों के अलॉटमेंट बारे उचित कार्रवाई नहीं की तो उपायुक्त कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करेंगे। बैठक मे धर्मवीर, जयकुमार, विक्की कश्यप, पंकज, राजिंद्र, हुकम चंद तथा संयोजक जरनैल सिंह सांगवान बलदेव सिंह कंधेला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed