फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the terrorist was caught, increased vigil at the railway station

आतंकी पकड़े जाने के बाद रेलवे स्टेशन पर बढ़ाई चौकसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:37 AM IST
विज्ञापन
After the terrorist was caught, increased vigil at the railway station
यमुनानगर। सोनीपत में आतंकी पकड़े जाने के बाद पुलिस ने यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर चौकसी बढ़ा दी है। इसके तहत ट्रेनों में सघन चेकिंग के साथ ही स्टेशन परिसर में भी गश्त बढ़ा दी गई है। विदित हो कि इससे पहले यमुनानगर-जगाधरी स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है।
विज्ञापन

जून 2015 में कैथल के दो लोगों ने खिजराबाद के एक व्यक्ति को फोन कर रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पुलिस ने कॉल करने वाले दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं पत्र भेजकर भी स्टेशन पर बम धमाका करने की धमकी दी जा चुकी है। इससे पूर्व भी ऐसे पत्र मिले हैं, जिसमें यमुनानगर, बराड़ा स्टेशनों को उड़ाने दी धमकी दी गई थी। यही कारण है कि सोनीपत में आतंकी धरे जाने के बाद अब यमुनानगर नगर जीआरपी और आरपीएफ ने चौकसी बढ़ा दी है। गौरतलब है कि यमुनानगर तीन राज्यों से सटा जिला है। यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली अधिकांश गाड़ियां उत्तरप्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड, छत्तीसगढ़ सहित अन्य पूर्वोत्तर भारत में जाती हैं जिस कारण यह रूट बेहद व्यस्त भी है। दूसरी तरह उत्तरप्रदेश चुनाव के कारण भी इन दिनों ट्रेनों में काफी भीड़ है।
विज्ञापन

थाना राजकीय रेलवे पुलिस प्रभारी नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर सामान्य दिनों में भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहती है, परंतु सोनीपत में आतंकी पकड़े जाने के बाद सुरक्षा और चौकस कर दी गई है। टीम बनाकर दिन रात चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वहीं आरपीएफ कंपनी कमांडर रमेश श्योराण ने बताया कि जीआरपी और आरपीएफ लगातार गश्त कर रही है। साथ ही सभी गाड़ियों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed