फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the rain, the mercury dropped by eight degrees, bringing relief from the heat.

Yamuna Nagar News: बारिश के बाद आठ डिग्री लुढ़का पारा, गर्मी से मिली राहत

Wed, 08 Oct 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 08 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the mercury dropped by eight degrees, bringing relief from the heat.
बारिश के बीच बाइक पर  छाता लेकर गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। बारिश के बाद गर्मी के तेवर में काफी नरमी देखने को मिली। सोमवार देर रात हुई अलसुबह झमाझम बारिश के बाद मंगलवार अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडा रहा। बारिश से तापमान में करीब आठ डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बारिश ने मौसम में ठंडक घोल दी, सुबह व शाम को ठंड का अहसास हुआ। इस दौरान 24 घंटे में जिलेभर में कुल 27.71 एमएम बारिश दर्ज की। विभाग ने दो दिन मौसम इसी तरह परिवर्तनशील बना रहने की संभावना जताई है।
जिले में सोमवार देर रात बादल झमाझम बरसे। इससे मौसम ठंडा होगा, ऐसे में अब तक एसी व कूलर में सोने वाले लोगों को पंखें के नीचे भी चादर लेनी पड़ी। वहीं, मंगलवार का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा ठंडा रहा। इस दौरान करीब 15 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। सुबह व शाम को ठंडक महसूस हुई।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली, लेकिन यह स्थिति ज्यादा देर नहीं रही। कुछ देर में आसमान काले बादलों से भर गया। बादलों व सूरज की आंख-मिचौली पूरा दिन चलती रही, लेकिन बारिश नहीं हुई। देर रात बारिश के बाद तापमान में अधिकतम में आठ और न्यूनतूम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। पिछले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था, लेकिन बारिश के बाद यह लुढ़क कर 24.6 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। वहीं, मंगलवार को न्यूनतम 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दो दिन तापमान इसी तरह बने रहने का पूर्वानुमान दिया है। वहीं, बुधवार को विभाग के अनुसार जिले में कहीं गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, इसके साथ पूरा दिन बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि मंगलवार को पूरा दिन बारिश नहीं हुई। परंतु आसमान पर काले बादल छाए रहे और सुबह हल्की धूप निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed