फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the liquor contractor, the young man was badly beaten up, the video went viral

शराब ठेकेदार के बाद युवक की बुरी तरह से पिटाई, वीडियो वायरल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
After the liquor contractor, the young man was badly beaten up, the video went viral
यमुनानगर। संत थॉमस स्कूल जगाधरी में शराब ठेकेदार की सरेआम की गई पिटाई के वीडियो को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि रविवार को युवक की पिटाई के एक के बाद एक कई वीडियो वायरल हो गए। वीडियो खंड साढौरा के गांव सुल्तानपुर का है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवक लोहे के पाइप और अन्य हथियारों से युवक को पहले दुकान के अंदर और फिर बाहर नाली में गिरा कर बेरहमी से पीट रहे हैं। यह वीडियो ठीक उस वक्त वायरल हुआ जब जिला पुलिस जिला मुख्यालय से लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए फ्लैग मार्च निकाल रही थी। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल साढौरा ले जाया गया। इसके बाद थाना साढौरा पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

वायरल वीडियों में जो युवक पिट रहा है वह सुलतानपुर का 25 वर्षीय कमलजीत है। पेशे से ट्रक ड्राइवर है। वह घर से फोन सुनते हुए बाजार की तरफ आया था। इसी दौरान दो कारों में दर्जनभर युवक आए और उसे पकड़ कर पीटने लगे। हमलावरों के पास लोहे के पाइप, तलवार व अन्य हथियार थे। आरोपी कमलजीत को पहले करियाना दुकान के अंदर पीटते हैं। इससे वह लहूलुहान हो जाता है। मुंह के दांत टूटने से उसके मुंह से भी खून बह रहा है। इसके बाद वह उसे घसीटते हुए बाहर ले जाते हैं। जिसके बाद उसे नाले में गिरा कर भी पीटा जाता है। कमलजीत हाथ जोड़ कर उसे छोड़ने की अपील भी करता है, बदमाशों पर इसका कोई असर नहीं होता। कमलजीत की बाजू व टांगों को तोड़ दिया। उसकी पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि वह बयान देने की स्थिति में भी नहीं है।
विज्ञापन

वीडियो में जो युवक मारपीट कर रहे हैं उनमें से दो युवक साढौरा के ही दो गांवों से हैं। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। मारपीट का वीडियो वायरल करने वाले भी हमलावर ही हैं। जिस तरह से वीडियो इतनी नजदीक से बनाया गया है वह हमलावरों में से ही कोई एक है। लोगों में दहशत फैलाने के लिए वीडियो को वायरल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रहे थाना साढौरा के एएसआइ मुकेश कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। फिलहाल घायल कमलजीत बयान देने की स्थिति में नहीं है। वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है।

----------
एसपी ने सुरक्षा को लेकर ली थी थाना प्रभारियों की बैठक
जिले के एसपी कमलदीप गोयल काफी दिनों से ट्रेनिंग पर हैं। उनकी जगह अंबाला के एसपी सुरेंद्र पाल सिंह को जिले के एसपी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। शनिवार को ही एसपी ने लघु सचिवालय में सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों की बैठक लेते हुए गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए थे। परंतु जिस तरह से जिले में कुछ दिनों से अपराधिक वारदातें बढ़ी है उससे लगता है कि बदमाशों में कानून का कोई डर नहीं रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed