फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the farewell of monsoon it rained, cold knock , Yamunanagar

मानसून की विदाई के बाद बरसे बादल, ठंड की दस्तक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
After the farewell of monsoon it rained, cold knock , Yamunanagar
बारिश के दौरान अनाजमंडी में तिरपाल से ढकीं ‌बोरियां। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। इस बार मौसम के मिजाज का अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। हर 15 दिन में मौसम के मिजाज में बदलाव आ रहा है। छह अक्तूबर को मानसून विदा होने के बाद रविवार को जिले भर में बारिश हुई। बेमौसम की बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद मौसम में ठंडक रही।
भोर पहर तेज बारिश हुई। वहीं सुबह नौ बजे से दोपहर तक हल्की बारिश व बूंदाबांदी होती रही। दिनभर काले बादल छाए रहे।वहीं बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान धान सुखाना चाहता है, लेकिन मौसम ने अरमानों पर पानी फेर दिया। सूखने के लिए डाला गया धान भीग गई। वहीं कुछ सब्जियों के लिए बारिश फायदेमंद रहेगी, लेकिन अभी लगाई गई सब्जियों पर इसका विपरीत असर पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में करीब औसतन 10 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश से पारा लुढ़क कर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी भारी बारिश की संभावना है। मंगलवार को बारिश होने की 40 प्रतिशत संभावना है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविंद्र सिंह सैनी ने किसानों को आवश्यक प्रबंधक करने की सलाह है। वहीं प्रशासन ने मंडियों में बारिश से निपटने के लिए सभी बंदोबस्त करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगाधरी मंडी में तिरपाल से ढका धान
मौसम को देखते हुए जगाधरी अनाजमंडी में रविवार को धान खरीद नहीं हुई। इसके लिए आढ़तियों की ओर से किसानों को पहले ही संदेश दिए जा चुके थे। बारिश की संभावनाओं को देखते हुए देर शाम तक उठान तेजी से जारी रहा। वहीं मंडी में खुले में रखा धान तिरपाल से ढक दिया गया, जिससे नुकसान नहीं हुआ।
बिलासपुर मंडी में भरा पानी
बिलासपुर। मौसम में बदलाव को लेकर मार्केट कमेटी ने दो दिन पहले ही किसानों को आगाह कर दिया था। इसके बाद भी अधिकारियों ने मंडी में जलभराव से निपटने के प्रबंध नहीं किए। इससे रविवार को सुबह बारिश होने पर मंडी में पानी भर गया, जिससे किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामान करना पड़ा। वहीं श्रमिकों को भी परेशानी हुई। वहीं दूसरी तरफ मंडी में मात्र 40 हजार क्विंटल धान की आवक हुई। सुबह धान लेकर पहुंचे किसान अशोक कुमार, गुरमीत सिंह ने बताया कि वह आधी रात को पहुंच गए थे। धान की तौलाई सुबह हुई है। मंडी शेड में गेहूं भरा होने के कारण किसानों को ट्रालियां खड़ी करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। मंडी में जगह की कमी होने के कारण बारिश में आढ़तियों ने धान की बोरियां तिरपाल से ढक दी हैं। संवाद

रणजीतपुर मंडी में कम रही आवक
बिलासपुर। पिछले वर्ष के मुकाबले रणजीतपुर अनाजमंडी में आवक कम रही। बिलासपुर अनाजमंडी में आवक में वृद्धि दर्ज की गई। पिछले साल बिलासपुर अनाजमंडी में 16 अक्तूबर तक 231997 क्विंटल धान की खरीद हुई। इस वर्ष 251022 क्विंटल धान की खरीद हुई है। वहीं रणजीतपुर अनाजमंडी में पिछले वर्ष 16 अक्तूबर तक 126300 क्विंटल धान की खरीद हुई। इस वर्ष अभी तक 69592 क्विंटल धान की खरीद हुई है। आढ़ती एसोसिएशन प्रधान बरखा राम ने कहा कि इस वर्ष धान खरीद के दौरान मौसम में परिवर्तन होने के कारण अभी आवाक कम है। संवाद

बारिश के बाद अनाजमंडी में जमा पानी।   संवाद

बारिश के बाद अनाजमंडी में जमा पानी। संवाद- फोटो : Yamuna Nagar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed