फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After the death of the married woman, the relatives adamant on the arrest of the accused, refused to perform the last rites

विवाहिता की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, अंतिम संस्कार करने से किया मना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:34 AM IST
विज्ञापन
After the death of the married woman, the relatives adamant on the arrest of the accused, refused to perform the last rites
यमुनानगर। थाना शहर जगाधरी के गांव नालागढ़ का माजरा में जहरीला पदार्थ निगलने से विवाहिता की मौत हो गई। परिजनों ने मृतका के पति पर दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर जबरन जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति और जेठ पर दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़ गए। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। सूचना पर शहर जगाधरी पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाया। इस दौरान परिजनों ने करीब दो घंटे तक अंतिम संस्कार नहीं होने दिया। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर पुलिस ने परिजनों को शांत किया। इसके बाद मृतका के शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

रादौर के गांव छोटाबांस निवासी जसबीर सिंह ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी काजल की शादी करीब दस महीने पहले नालागढ़ का माजरा निवासी रजत से की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर बेटी को जरूरत का सारा सामान देकर विदा किया था। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही उसका दामाद रजत उसकी बेटी काजल को छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान करने लगा। आरोपी रजत कोई काम धंधा नहीं करता था और हर रोज उसकी बेटी को दहेज में बाइक न देने को लेकर प्रताड़ित करता था। उन्होंने बताया कि उसकी बेटी का जेठ भी उसकी बेटी को परेशान करता था। आरोपियों से परेशान होकर उसकी बेटी ने आपबीती अपने मासड़ को बताई थी। जिसके बाद नवंबर 2021 में गांव खेडा में दोनों परिवारों की पंचायत हुई। इसमें उसकी बेटी के जेठ दिनेश ने अपनी गलती मानी थी और भविष्य मे ऐसी गलती दोबारा न करने की बात कही थी। जिसके बाद वे बेटी को नालागढ़ माजरा में छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन

बताया कि कुछ दिनों बाद आरोपी फिर से उसकी बेटी को परेशान करने लगा। उसकी बेटी ने फोन पर उन्हें बताया था कि अब उसका पति और जेठ दोनों उसे परेशान कर रहे हैं। 26 फरवरी की शाम करीब चार बजे उसके साढू के पास उसके दामाद के ताऊ के लड़के का फोन आया कि उनकी लड़की ने कोई जहरीली वस्तु खा ली है। वह जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती है। इस सूचना पर वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी बेटी ने उसे बताया कि बाइक की मांग को लेकर उसके पति रजत और उसके साथ बहस हो गई थी। जब उसने बाइक की मांग पूरी करने से मना किया तो रजत ने कोई जहरीली चीज जबरदस्ती उसके मुंह में डाल दी और उसका मुंह काफी देर तक दबा कर रखा। व्यक्ति ने बताया कि इसके बाद उसकी बेटी की तबीयत अधिक खराब हो गई। वे अपनी बेटी को एमएम अस्पताल मुलाना ले गए। जहां उपचार के दौरान रविवार को उसकी बेटी की मौत हो गई। आरोप है कि दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर उसके दामाद व दामाद के बड़े भाई ने उसकी बेटी को जहरीला पदार्थ देकर मारा है। इस शिकायत पर शहर जगाधरी पुलिस ने मामले में दोनों भाइयों पर दहेज हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े परिजन, नहीं किया अंतिम संस्कार
एमएम अस्पताल मुलाना से पोस्टमार्टम के बाद सोमवार दोपहर को मृतका का शव गांव नालागढ़ का माजरा में पहुंचा। इसके बाद मृतका के मायके वालों ने शव को उनके घर के बाहर जमीन पर लिटा दिया और विलाप करते हुए हंगामा किया। परिजन आरोपी मृतका के पति व जेठ की गिरफ्तारी पर अड़ गए। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इसके अलावा परिजनों ने दो और आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की। सूचना मिलने पर शहर जगाधरी थाना से पहुंची एसआई राजेंद्र व मंशा राम ने परिजनों का समझाया, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उन्हें बताया कि मामले में दहेज हत्या का केस दर्ज किया हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द होगी।

वर्जन
जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि मामले में रविवार शाम को ही मृतका के पति व जेठ पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने दो लोगों पर और आरोप लगाए है। मामले की जांच में यदि आरोपियों की संलिप्तता मिली तो उनपर भी नामजद किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed