{"_id":"65d2758d94ecf3d5b7015104","slug":"after-success-super-100-plan-became-super-400-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-114285-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल को मिलेगा करोड़ों का नया भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: राजकीय आदर्श संस्कृति स्कूल को मिलेगा करोड़ों का नया भवन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। कैंप के राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल के भवन में सीबीएसई के मानक पूरे करने के लिए शिक्षा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। हालांकि यहां सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई वर्ष-2021 में शुरू हो गई थी, पर विद्यार्थियों की संख्या मुताबिक सीबीएसई के मानक के तहत स्कूल भवन में कमरे कम हैं। ये देख विभाग ने 16 पुराने कमरे तोड़ 35 से 40 नए कमरे बनाने के लिए निविदा लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसमें 4.19 करोड़ खर्च आने का आनुमान है। बता दें कि निर्माण कार्य के चलते स्कूल में नए दाखिले व कक्षाएं प्रभावित न हो, इसके लिए पहले से पास में भवन हायर कर स्कूल शिफ्ट हो चुका है। स्कूल में अभी करीब 1780 विद्यार्थी हैं। विद्यार्थियों की यह संख्या नए दाखिलों में बढ़नी तय है। इसलिए स्कूल के पुराने भवन में नौ लैब व 20 कमरों के अतिरिक्त नए भवन में 35 से 40 कमरे बनाने की योजना है। इनमें निर्माण पर 4.19 लाख खर्च अनुमानित है। प्रिंसिपल उषा नागी ने बताया कि स्कूल के नए भवन में 35 से 40 कमरे बनेंगे। जिनके दो ब्लॉक होंगे। इस कार्य से नए दाखिले और कक्षाएं प्रभावित न हों, इसलिए स्कूल पहले ही पास में एक भवन हायर कर शिफ्ट किया जा चुका है, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई व नए दाखिले प्रभावित न हों।
दो शिफ्ट में चलता हैं स्कूल
पहली से 12वीं कक्षा तक का कैंप स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में वर्ष-2021 से सीबीएसई बोर्ड की पढ़ाई शुरू हुई। जिसका अब तीसरा सत्र चल रहा है। स्कूल दो शिफ्ट में चल रहा है, जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 7 से 12.30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 1 से शाम 6 बजे तक की है।