फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   After killing her mother and brother, Kajal roamed around on an Activa with jewellery worth lakhs

Yamuna Nagar News: मां, भाई की हत्या कर लाखों के गहने लेकर एक्टिवा पर घूमती रही काजल

Wed, 26 Jun 2024 07:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Jun 2024 07:20 AM IST
विज्ञापन
After killing her mother and brother, Kajal roamed around on an Activa with jewellery worth lakhs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। आजाद नगर की गली नंबर दो में मां मीना और भाई राहुल की हत्या करने के बाद आरोपी काजल घर में रखे गहने अपने साथ ले गई थी। 14 लाख रुपये से अधिक कीमत के गहने अपनी एक्टिवा की डिग्गी में लेकर वो घंटों घूमती रही ताकि पुलिस को विश्वास हो जाए कि घर में लूटपाट के दौरान दोनों की हत्या की गई है। हत्याकांड का खुलासा करने के बाद पुलिस ने रिमांड पर आरोपी काजल से पूछताछ के दौरान एक्टिवा से सारे गहने बरामद कर लिए। मामले में काजल के ममेरे भाई विश्वकर्मा मोहल्ला निवासी कृष को भी गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी काजल और कृष करीब एक माह से मीना व राहुल की हत्या की साजिश रच रहे थे। इसके तहत 23 जून की सुबह घर का काम खत्म करने के बाद मीना बेड पर लेटी हुई थी। वह कान में इयरफोन लगाकर मोबाइल में वीडियो देख रही थी। उस दौरान राहुल घर से बाहर सैलून में दाढ़ी बनवाने गया था। तभी मौका पाकर कृष हाथ में कपड़ा लेकर मीना के कमरे में गया, लेकिन मीना कृष के इरादे को भांप नहीं सकी। कृष ने मीना का मुंह बंद कर दिया ताकि वह चिल्ला न सके। इसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान काजल ने मीना के पांव दबा रखे थे। थोड़ी देर बाद जब राहुल दाढ़ी बनाकर घर लौटा तो पहले से घात लगाए कृष ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। फिर गला दबाकर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। मीना व राहुल की हत्या करने के बाद आरोपी कृष ऋषिकेश भाग गया था। वारदात में जिस रॉड का प्रयोग किया गया था, वह भी कृष अपने साथ ले गया था, जिसे उसने शहर में ही किसी पार्क के पास फेंक दिया था। जिस कपड़े को पहनकर उसने हत्या की वारदात की, उसे भी आरोपी कृष ने नहर में ठिकाने लगा दिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने रॉड और कपड़े बरामद करने के लिए निशानदेही कराई लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना शहर यमुनानगर एसएचओ जगदीश चंद्र का कहना है कि कृष को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है, जबकि आरोपी काजल पहले से ही रिमांड पर है। दोनों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। काजल की एक्टिवा से पुलिस ने गहने भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन

झगड़े के बाद राहुल की दूसरी पत्नी चली गई थी घर
मृतक राहुल की दो शादियां हो चुकी थीं। पहली शादी से उनकी कोई संतान नहीं थी। इस बात को लेकर राहुल का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। बात ज्यादा बढ़ने पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई और दोनों ने एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया। इसके बाद राहुल ने दूसरी शादी कर ली। बताया जा रहा है कि दूसरी पत्नी तीन माह की गर्भवती थी। तभी किसी बात को लेकर दोनों में हुई कहासुनी में उसका गर्भपात हो गया था, जिसके बाद से वह झगड़ा कर अपने घर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाबी के लिए थाने पहुंचे फाइनेंस कंपनी के अधिकारी
राहुल मुथुड फाइनेंस कंपनी में काम करता था, जहां लॉकर की भी सुविधा थी। बताया जा रहा है कि एक लॉकर की चाबी राहुल के पास भी थी, जिसे वह रोजाना अपने साथ काम पर लेकर आता-जाता था। राहुल की हत्या के बाद मंगलवार को फाइनेंस कंपनी के अधिकारी चाबी की तलाश में थाना शहर यमुनानगर में पहुंचे, परंतु राहुल चाबी को कहां पर रखता था, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed