फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Advocates went on strike in protest against filing of case against lawyers

Yamuna Nagar News: वकीलों पर केस दर्ज होने के विरोध में हड़ताल पर रहे अधिवक्ता

Thu, 28 Aug 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Aug 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Advocates went on strike in protest against filing of case against lawyers
संवाद न्यूज एजेंजी
विज्ञापन

जगाधरी। अंबाला में दो अधिवक्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्य बुधवार को हड़ताल पर रहे। इस दौरान कोई अधिवक्ता केस की सुनवाई के लिए कोर्ट में नहीं किया। जिसके चलते कोर्ट रूम सहित न्यायाल परिसर खाली रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कोई काम नहीं किया और अपने चैंबर में बैठे रहे। इसके अलावा बिलासपुर सब-डिविजन में भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे।

जिला बार एसोसिएशन प्रधान विक्रांत सिंह चौहान ने बताया कि अंबाला में दो वरिष्ठ अधिवक्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस पूरी तरह फर्जी और राजनीतिक दबाव में दर्ज किया गया है। इसके विरोध में दो दिन से अंबाला में अधिवक्ता हड़ताल कर रहे थे। अंबाला बार सदस्यों ने अधिवक्ताओं पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग की। परंतु इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद स्टेट बॉडी के आह्वान पर प्रदेश की सभी जिला एवं सब डिविजन कोर्ट में एक दिन की हड़ताल घोषित की गई थी। जिसके चलते बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के सभी सदस्य हड़ताल पर रहे। इस दौरान कोई भी वकील केस की सुनवाई के लिए कोर्ट में नहीं गया। वहीं, बार की ओर से इसके विरोध में किसी प्रकार कर धरना व प्रदर्शन भी नहीं किया। सभी सदस्य सुबह से शाम तक अपने चैंबर में रहे और फिर घर लौट गए। प्रधान विक्रांत सिंह ने बताया कि अभी एक दिन की हड़ताल का आह्वान किया गया था। यदि अधिवक्ताओं पर दर्ज केस रद्द नहीं किए जाते तो वकील स्टेट बॉडी के आह्वान पर आगामी रणनीति के अनुसार कार्य करेंगे। बता दें कि जिला बार एसोसिएशन में करीब 2100 सदस्य पंजीकृत हैं। जिसमें से 1600 सदस्य नियमित रूप से प्रैक्टिस करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed