{"_id":"680a830ac915105c6c067a8d","slug":"advocates-gave-a-memorandum-for-transparency-in-the-appointment-of-judges-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-136707-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अधिवक्ताओं ने जजों की नियुक्ति में पारदर्शिता के लिए दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अधिवक्ताओं ने जजों की नियुक्ति में पारदर्शिता के लिए दिया ज्ञापन
Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अधिवक्ता परिषद हरियाणा की जिला इकाई की ओर से वीरवार को लघु सचिवालय में अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की नियुक्तियों में पारदर्शिता, जवाबदेही के साथ वक्फ संशोधन बिल को लेकर ज्ञापन सौंपा।
जगाधरी जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रणबीर सिंह खड़काली व अधिवक्ता भूपेंद्र शांडियाल ने कहा कि एक सप्ताह पहले हैदराबाद की बैठक में लिए निर्णय के अनुसार देश के सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपे गए हैं। उन्होंने कहा के आज उच्च न्यायालयों में न्यायाधीशों की कार्यशैली और फैसलों पर संदेह किए जा रहे हैं। उच्च न्यायालयों में बैठे न्यायाधीशों के आचरण से जनता में गलत तरह का संदेश जा रहा है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रितेश जैन, पूर्व प्रधान पवन पूनिया, पूर्व प्रधान अरुण ढांडा, अतुल त्यागी, कर्मचंद, शशि शर्मा, विक्रांत, सोनिया, वर्षा ग्रेवाल आदि मौजूद रहे।