फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Advocate who went to village to cut trees was attacked

Yamuna Nagar News: पेड़ कटवाने गांव गए अधिवक्ता पर हमला

Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 13 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Advocate who went to village to cut trees was attacked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। गांव तेलीपुरा की जमीन पर लगे पेड़ काटने को लेकर परिवार के दो पक्ष में झगड़ा हो गया। इसे लेकर दोनों पक्षाें ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। मामले का पीड़ित एक मानिक लूथरा पेशे से अधिवक्ता हैं। दूसरे पक्ष के युवक ने अधिवक्ता पर उसे गाड़ी से रौंदने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष एक ही परिवार के हैं और उनमें विवाद चल रहा है।
अधिवक्ता मानिक लूथरा ने शिकायत में बताया कि उनकी तेलीपुरा में पेट्रोल पंप के पीछे जमीन है। जिस पर पॉपलर के पेड़ लगे हुए हैं। उन्होंने पेड़ों की कटाई के लिए श्रमिकों को भेजा था। परंतु उस दौरान परिवार के दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए। उन्होंने श्रमिकों को पेड़ नहीं काटने दिए और वहां से भगा दिया। इस पर श्रमिकों ने उन्हें फोन पर सूचना दी। इस पर वे कार से मौके पर पहुंचे। इससे पहले की वे कार से उतरते पास मौजूद लोगों ने उन पर डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन

उन्हें गाड़ी से बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार की खिड़की बंद होने के कारण वे कामयाब नहीं हुए। जिस पर उन्होंने उनकी कार पर डंडे व रॉड बरसाने शुरू कर दिए। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वह किसी तरह वहां से निकले और रास्ते से पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष ने पुलिस को शिकायत देकर क्रॉस केस बनाने की मांग की है। सनम लूथरा ने अधिवक्ता चचेरे भाई पर उसे गाड़ी से कुचलने का प्रयास करने का आरोप लगाया। थाना शहर जगाधरी प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने मामले में शिकायत दी है। मामला पारिवारिक है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed