फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Advance bookings for cars and bikes for the New Year

Yamuna Nagar News: नए साल पर कार-बाइक की एडवांस बुकिंग

Wed, 31 Dec 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 31 Dec 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Advance bookings for cars and bikes for the New Year
नववर्ष के उपलक्ष्य में इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीदारी करने पहुंचे लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नववर्ष के आगमन से पहले जिले में वाहन बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। नए साल को शुभ और यादगार बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग नए वाहन बुक करवा रहे हैं। कार, बाइक और स्कूटी की एडवांस बुकिंग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। खासकर 31 दिसंबर और जनवरी के पहले सप्ताह की डिलीवरी के लिए शोरूमों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ गई है।
ऑटोमोबाइल कारोबारियों के अनुसार हर साल की तरह इस बार भी नये साल से पहले वाहन खरीदने का ट्रेंड बना हुआ है। चूंकि लोगों का मानना है कि नववर्ष पर नया वाहन खरीदना शुभ होता है, इसी कारण वे पहले से ही बुकिंग करवा रहे हैं। शोरूमों में ऑफर्स, एक्सचेंज स्कीम और फाइनेंस की आसान सुविधाओं ने भी ग्राहकों को आकर्षित किया है।
विज्ञापन

यदि वाहनों के रेट की बात करें तो इस समय जिले में एंट्री लेवल हैचबैक कारों की कीमत करीब 5 लाख रुपये से शुरू होकर 7.5 लाख रुपये तक है। मिड-सेगमेंट सेडान और एसयूवी की कीमत 10 लाख से 18 लाख रुपये के बीच चल रही है, जबकि प्रीमियम एसयूवी 20 लाख रुपये से ऊपर की रेंज में उपलब्ध है। वहीं दोपहिया वाहनों में साधारण बाइक 70 हजार से 1 लाख रुपये, स्कूटी 75 हजार से 95 हजार रुपये और प्रीमियम बाइक 1.5 लाख से 2.5 लाख रुपये तक में मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटोमोबाइल का कारोबार करने वाले दीपांशु, सतबीर इत्यादि का कहना है जनवरी के पहले पखवाड़े तक वाहन बिक्री में और तेजी आएगी। नए साल के साथ ही शादी-विवाह और अन्य शुभ कार्यक्रमों का मौसम भी शुरू हो रहा है, जिसका सीधा असर वाहन बाजार पर पड़ेगा। कुल मिलाकर नववर्ष से पहले जिले का ऑटोमोबाइल बाजार पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed