फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Adult players showed enthusiasm in football, ignoring age

Yamuna Nagar News: उम्र को दरकिनार कर प्रौढ़ खिलाड़ियों ने फुटबॉल में दिखाया जोश

Mon, 13 Apr 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 13 Apr 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Adult players showed enthusiasm in football, ignoring age
दशहरा ग्राउंड में टूर्नामेंट के दौरान फुटबॉल खेलते ​खिलाड़ी। संवाद
जगाधरी। तीसरा रणजीत सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट दशहरा ग्राउंड में खेला गया। इस टूर्नामेंट में 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यातिथि विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेकर टूर्नामेंट शुरू करवाया। टूर्नामेंट में हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली की नौ टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पहुंचने के लिए टीमों को लीग में दो मैच जीतने जरूरी थे। इस दौरान उम्र के पड़ाव को दरकिनार कर वरिष्ठ खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

यह जिले का पहला ऐसा टूर्नामेंट है, जो दिन व रात को खेला गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रात को खेला गया। इस दौरान वरिष्ठ अतिथि जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल व पूर्व पार्षद संगीता सिंघल रहीं। कार्यक्रम का नेतृत्व वार्ड 8 के पार्षद विभोर पाहुजा ने किया। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। 40 वर्ष से अधिक की आयु में खिलाड़ी बिल्कुल तंदरुस्त हैं और अपने खेल के प्रति निष्ठावान हैं। युवाओं को वरिष्ठ खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर खेलों में अपना योगदान देना चाहिए। इससे वे अपना भविष्य सुनहरा बना सकते हैं। जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष भारत भूषण जुयाल ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़, रोटरी क्लब यमुनानगर अध्यक्ष ईश आनंद, दशहरा ग्राउंड वेलफेयर सोसायटी सदस्य डॉ. नितिन वर्मा, आयोजन समिति के सुखविंद्र सिंह, पंकज चुघ, राजीव गढ़, राजू भाटिया व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

आज के परिणाम

-पहला मुकाबला यूके मास्टर्स रेड और कुरुक्षेत्र एफसी के बीच हुआ। कुरुक्षेत्र ने 2-1 से जीत दर्ज की।

-दूसरा मैच में मास्टर्स एफसी और नाहन एफसी के बीच खेला गया। मास्टर्स एफसी ने 3-0 से नहान एफसी को हराया।

-तीसरा मैच यूके मास्टर्स ब्लू और एफसी बहादुरगढ़ पटियाला के बीच खेला गया। यूके मास्टर्स ने पटियाला को 1-0 से हराया।

-चौथा मैच में हिमालयन एफसी ऋषिकेश और कुरुक्षेत्र एफसी में हुआ। हिमालयन एफसी ने कुरुक्षेत्र को 3-0 से हराया।

-पांचवां मैच नाहन एफसी व द्वारका डायमंड दिल्ली के बीच हुआ। मैच बराबरी पर समाप्त हुआ।

-छठा मैच में भावदीन सिरसा और एफसी बहादुरगढ़ पटियाला के बीच हुआ। सिरसा ने पटियाला 5-0 से हराया।

-सातवां मैच यूके मास्टर्स रेड और हिमालयन एफसी ऋषिकेश के बीच खेला गया। यूके मास्टर्स ने ऋषिकेश को 2-0 से हराया।

-आठवां मैच में मास्टर्स एफसी और द्वारका डायमंड के बीच खेला गया। मास्टर्स एफसी ने द्वारका एफसी को 5-0 से हराया।

-नौवां मैच यूके मास्टर्स ब्लू व सिरसा के मध्य खेला गया।

-पहला सेमीफाइनल मैच मास्टर्स एफ सी यमुनानगर व यू के मास्टर्स ब्लू के मध्य खेला गया।
मंच से आयोजकों ने जताया अमर उजाला का आभार
टूर्नामेंट के दौरान मंच से आयोजन समिति की ओर से अमर उजाला समाचार पत्र का आभार जताया गया। मंच से आयोजन समिति सदस्य पंकज चुघ ने कहा कि टूर्नामेंट की तैयारियों के दौरान अमर उजाला ने यहां की कमियां प्रकाशित की थी। समाचार प्रकाशित होने पर समिति की ओर से वह सभी कमियां दुरुस्त कर दी गईं। इसका खिलाड़ियों व दर्शकों को काफी फायदा हुआ है। इसलिए वे अमर उजाला का आभार प्रकट करते हैं।

दशहरा ग्राउंड में टूर्नामेंट के दौरान फुटबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed