{"_id":"61c0e175556b420cfa164b2a","slug":"admission-of-one-student-in-iti-application-of-seven-canceled-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl93420145","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में एक विद्यार्थी का दाखिला, सात के आवेदन रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में एक विद्यार्थी का दाखिला, सात के आवेदन रद्द
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला लेने पहुंचे विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आईटीआई में सोमवार को दाखिला की अंतिम तिथि बढ़ाने के बाद प्रक्रिया हुई। इस दौरान संस्थान में कुल आठ ही विद्यार्थी ही पहुंचे। जिनमें से सात के आवेदन समिति सदस्यों ने रद्द कर दिए। सोमवार को मात्र एक ही विद्यार्थी को दाखिला दिया गया।
आईटीआई सोमवार को कुल 12 सीट के प्रक्रिया शुरू की गई थी। शाम पांच बजे तक सिर्फ एक ही विद्यार्थी का दाखिला किया जा सका। मंगलवार को फिर से रिक्त 11 सीट के लिए प्रक्रिया होगी। विभाग ने आईटीआई की सभी सीट भरने के लिए दाखिला लेने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दी है। विभाग के अनुरूप विद्यार्थियों में दाखिला के प्रति रुझान नहीं दिखाई दे रहा है।
आईटीआई में मात्र तीन ट्रेड में ही सीट खाली हैं। सबसे अधिक आठ सीट प्लाईवुड मैन्युफैक्चरिंग में है। फॉउड्रीमैन ड्यूल की एक सीट और एसओटी की एक दो सीट बाकी हैं। इनके लिए प्रक्रिया 31 दिसंबर तक चलेगी। विभाग की ओर से पांच चरण में दाखिले किए जा चुके हैं। यह प्रक्रिया ऑनलाइन मोड पर हुई थी। छठा चरण ऑफलाइन मोड पर चलाया जा रहा है, जिसमें विद्यार्थियों को आवेदन के साथ ही सीट दी जाएगी। दस्तावेजों जांच के साथ ही प्रवेश दिया जाना है। इसमें किसी प्रकार का आरक्षण नहीं लागू होगा। यह चरण 31 दिसंबर तक चलेगा और 29 तक इसके लिए आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि आईटीआई में दाखिले के लिए इस बार रिकार्ड अब तक के सबसे ज्यादा पंजीकरण हुए थे। एक सीट के लिए औसतन दस विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। बावजूद इसके आईटीआई की सभी सीटें भर नहीं पाई। वहीं 104 विद्यार्थियों ने प्रवेश पाने के बाद अपना दाखिला रद्द करवा दिया है। सीटे नहीं भरने के कारण नए सत्र में विलंब हो रहा है। हर साल आईटीआई का नया सत्र अक्तूबर के अंत तक शुरू हो जाता था। इस बार अभी तक सत्र शुरू नहीं हो पाया है।
संस्थान में अब कुल 11 सीटें ही शेष रह गई हैं। प्लाईवुड में सबसे ज्यादा आठ सीट बाकी हैं। जिसके लिए प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से 31 दिसंबर तक अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विद्यार्थी प्रवेश के लिए 29 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थियों के पास दाखिला पाने का यह अंतिम मौका है। - मनदीप सिंह बेनीवाल, प्रिंसिपल एवं नोडल अधिकारी, आईटीआई।