फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Administration's ban order buried in the noise of firecrackers, Yamunanagar

पटाखों के शोर में दब गए प्रशासन के पाबंदी आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Administration's ban order buried in the noise of firecrackers, Yamunanagar
दिवाली पर पटाखे चलाने के कारण उठता धुआं। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। खुशियों व रोशनी का त्योहार दिवाली पर लोगों ने शहर की हवा जहरीली कर दी। ऐसे में सुप्रीमकोर्ट, एनजीटी और प्रशासन के आदेश पटाखों के धमाकों में दम तोड़ गए। लोग बिना रोकटोक के पटाखे बजाते रहे। यहीं नहीं पाबंदी के बावजूद देर तक लोगों ने जमकर आतिशबाजी की।
दिन ढलते ही शहर की हर गली व कॉलोनी से पटाखों की धमक सुनाई देने लगी। वहीं बाजार में बिना रोकटोक पटाखे बिके। पाबंदी का आदेशों का लोगों पर कोई असर नहीं दिखाई दिया। पाबंदी का नाम लेकर 50 से 75 प्रतिशत अधिक दाम पर पटाखे बेचे गए। वहीं पुलिस इधर-उधर गश्त करती रही और जिलेभर में पटाखे बजते रहे। पटाखों के कारण शहर की हवा जहरीली हो गई।
विज्ञापन

प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। इस दौरान हवा में प्रदूषण का स्तर पर 500 पहुंच गया। दिवाली की अगली सुबह लोगों को आंखों में जलन, गले में खरास व खुसकी की शिकायत रही। वहीं नजला व जुकाम के कारण भी लोगों को परेशान होना पड़ा। इस दौरान अधिकांश लोग आंखों में जलन व खुसकी की शिकायत लेकर चिकित्सकों के पास पहुंचे। जबकि छोटे बच्चों को इसी तरह की शिकायत रही। ऐसे में चिकित्सकों ने तीन चार दिन बच्चों को बाहर घूमने न देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटाखे व आतिशबाजी के बाद शहर की हवा जहरीली हो गई है। वीरवार देर रात को ही हवा में प्रदूषण 400 के करीब पहुंच गया था। जबकि शुक्रवार सुबह यह 502 तक पहुंच गया। शाम को प्रदूषण 500 पर स्तर हो गया। विशेषज्ञों के अनुसार यह स्तर गुणवत्ता की दृष्टि से खतरनाक है। मानकों के अनुसार 50 से सौ तक एक्यूआई ही सही होता है। इसके बाद गुणवत्ता का स्तर गिरता जाता है। इस दौरान पीएम एक्यूआई 500 हो गया, जबकि पीएम-10 का स्तर 492 पहुंच गया। यह गुणवत्ता सांस लेने के लिए खतरनाक है।
पुलिस की खानापूर्ति, मात्र पांच केस दर्ज
सुप्रीम कोर्ट ने पहले पटाखों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद पहुंची विभिन्न जनहित याचिकाओं के बाद हरित पटाखे चलाने के आदेश दिए थे। डीसी की ओर से भी जिले में हरित पटाखों की छूट दी गई थी। परंतु एक नवंबर को फिर से पटाखे बेचने व चलाने पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसके लिए एसडीएम और डीएसपी को क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दिवाली पर शहर की हर गली, नुक्कड़, चौक, चौराहे, सड़क पर जमकर पटाखे चलाए गए, जबकि कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस ने खानापूर्ति करने के लिए जिले में पांच केस दर्ज कर दिए।
थाना गांधी नगर के एएसआई रिषीपाल की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। रिषीपाल ने बताया कि कैंप स्थित गीता भवन मंदिर के पास पहुंचे तो दो तीन युवक गली में पटाखे चला रहे थे। उन्होंने पटाखे बजाए तो दूर तक आवाज आई। पुलिस देखकर युवक फरार हो गए।
इसी प्रकार थाना शहर जगाधरी के हवलदार अशोक कुमार की शिकायत पर एक केस दर्ज किया है। अशोक ने बताया कि वह टीम के साथ पटाखों पर लगे प्रतिबंध को लेकर गश्त पर थे। जब वे शर्मा टैंट के पास पहुंचे तो वहां पर कुछ लोग पटाखे बजा रहे थे। पुलिस की टीम पहुंची तो पटाखे बजाने वाले फरार हो गए।
इसी तरह से फर्कपुर थाना पुलिस ने हवलदार जाफरअली की शिकायत पर केस दर्ज किया है। वे टीम के साथ रेलवे फाटक के पास पहुंचे थे। टीम ने देखा कि पीएनबी के पास एक युवक पटाखे बजा रहा था। पुलिस को देखकर वह फरार हो गया।

सेक्टर-17 थाना में तैनात एएसआई इरशाद अली ने शिकायत दी है कि वे टीम के साथ गश्त पर थे। जब टीम सेक्टर-17 मार्केट के पास पहुंची तो वहां पर कुछ युवक पटाखे बजा रहे थे। पुलिस को टीम को आता देखकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस को वहां से कुछ पटाखे मिले। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने भी केस दर्ज किया है। उप निरीक्षक दल सिंह ने शिकायत दी है कि जब गश्त के दौरान पुराना रादौर रोड पर पहुंचे, तो स्टेशन की तरफ से आ रही गली में तीन-चार युवक पटाखे बजा रहे थे। आरोपी पुलिस की टीम को देखकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed