फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Aditya in shotput, Sajid first in hurdle race, Yamunanagar

शॉटपुट में आदित्य, हर्डल रेस में साजिद प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aditya in shotput, Sajid first in hurdle race, Yamunanagar
प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते स्कूल निदेशक व प्रबंधन समिति सदस्य। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। कैंप स्थित स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 19वीं वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। प्रतियोगिताओं में कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। शॉटपुट में आदित्य, हर्डल रेस में साजिद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल अध्यक्ष विमल वर्मा, सरिता कांबोज व निदेशक विमर्श कांबोज ने किया। निदेशक विमर्श कांबोज ने कहा कि खेल बचपन का नहीं बल्कि हमारे जीवन का अभिन्न अंग होना चाहिए। उम्र के साथ खेल के प्रति लगाव और जज्बा बढ़ता रहना चाहिए। खेल हमें जीवन की एक नई राह दिखाता है। इससे शरीर, मस्तिष्क चुस्त और मन एकाग्र होता है। वहीं इससे हमें समूह में काम करने की प्रेरणा मिलती है और सामुदायिक सद्भाव भी बढ़ता है।
विज्ञापन

अध्यक्ष विमल वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को खेलों के लाभ व इसमें छिपे सुनहरे भविष्य की अपार संभावनाओं के बारे बताया। शॉटपुट में कक्षा दस से आदित्य प्रथम, यश भारती द्वितीय व वंश कांबोज तृतीय रहे। वालीबॉल में बुद्ध सदन ने बाजी मारी। बैलून रेस में तनिश प्रथम व संजीव द्वितीय रहा। हर्डल रेस में पहले स्थान पर साजिद रहा। अक्षत दूसरे और हर्ष गोमला तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ मीटर दौड़ में अक्षरा पहले, रूपाली दूसरे व आंचल तीसरे स्थान पर रही। प्राचार्य अंजलि शर्मा ने विद्यार्थियों को खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलवाई गई। प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेताओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed