{"_id":"6619b43fa124199c7f064384","slug":"activa-of-a-young-man-who-went-to-ask-for-loaned-money-was-set-on-fire-burnt-to-ashes-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-117261-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: उधार दिए रुपये मांगने गए युवक की एक्टिवा को लगाई आग, जलकर हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: उधार दिए रुपये मांगने गए युवक की एक्टिवा को लगाई आग, जलकर हुई खाक
Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। उधार दिए गए पैसे मांगने गए ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी सादाब की एक्टिवा में कुछ लोगों ने आग लगा दी। जिससे एक्टिवा जल गई। पुलिस ने शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
ग्रीन विहार कॉलोनी निवासी सादाब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उससे कॉलोनी के सुमेर ने एक हजार रुपये उधार लिए थे। जिसकी जिम्मेवारी गांधी नगर निवासी नसीम ने ले रखी थी। वीरवार शाम को वह सुमेर को ढूंढता हुआ छछरौली रोड पर कपूर अस्पताल के पास खाली मैदान में पहुंचा। वहां पर पहले से ही नसीम, भंभोल निवासी सलमान, ग्रीन विहार निवासी सलमान व सुमेर बैठे थे। वह एक्टिवा खड़ी करके आरोपियों से बात करने के लिए चला गया। काफी देर तक उधार लिए रुपयों को लेकर वह उनसे बात करता रहा। इस दौरान सुमेर व ग्रीन विहार निवासी सलमान उठकर एक्टिवा के पास आए और उसकी तेल की टंकी खोलकर उसमें आग लगा दी। उसने आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन जब तक आग बुझ पाती उसकी एक्टिवा पूरी तरह से जल चुकी थी। उसने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी सुमेर, व सलमान के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।