फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   action

काम करते समय मजदूर की मौत के मामले में फैक्टरी प्रबंधक पर केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
action
action - फोटो : Yamuna Nagar
खजूरी रोड स्थित बीके प्लाईवुड में शुक्रवार को हुई श्रमिक की मौत के मामले में शनिवार को जमकर बवाल हुआ। प्रबंधन समिति मामले को दबाने के लिए परिवार पर रुपये लेकर मुंह बंद करने का दबाब बनाती रही। लेकिन परिजन लापरवाही से मौत की कार्रवाई पर अड़े रहे। इसे लेकर शनिवार सुबह दर्जनों प्रवासी मजदूर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में जमा हो गए। यहां प्रबंधक समिति समझौते का दबाव बनाती रही। जिसे लेकर श्रमिक गुस्सा हो गए। हालांकि पुलिस ने देर रात परिजनों के बयान पर लापरवाही से मौत का केस दर्ज कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। बता दें कि बीके प्लाईवुड में करीब तीन सौ लोग काम करते हैं। प्रबंधन का यह सभी काम ठेके पर चलता है। किसी श्रमिक के पास कोई सुरक्षा उपकरण नहीं है। वहीं श्रमिकों का ईएसआई कार्ड भी नहीं बनाया गया है। ईएसआई कार्ड के मामले में प्रबंधन समिति सदस्य खुद को शहर से बता रहे हैं। वहीं मजदूरों का आरोप है कि फैक्टरी में श्रमिकों को चोट लगने पर प्रबंधन इस और ध्यान नहीं देता, बल्कि काम से निकाल दिया जाता है।
विज्ञापन

प्रबंधन समिति परिजनों को एक लाख रुपये लेकर मुंह बंद करने को कह रही थी। लेकिन वे नहीं माने और कार्रवाई की बात कही। जिसके बाद मृतक अबोध राम के भाई को दो लाख रुपये लेने का लालच दिया। लेकिन मध्यस्ता कर रही मानव सेवा समिति ट्रस्ट के संस्थापक जय प्रकाश इस पर बिगड़ गए। कि मजदूर की मौत प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुई है। फैक्टरी में सुरक्षा का कोई बंदोबस्त नहीं है। मृतक के दो छोटे छोटे बच्चे हैं। दो लाख रुपये में उनका पालन पोषण किस प्रकार हो सकेगा। जिसे लेकर श्रमिकों और प्रबंधन के बीच जमकर बहस
विज्ञापन

शादीपुर स्थित प्लाईवुड फैक्टरी में काम करते हुए 25 वर्षीय श्रमिक पर प्लाई का ढ़ेर गिर गया था। जब तक उसे अस्पताल लाया गया, तब तक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत पर साथी श्रमिकों ने जब विरोध जताना चाह तो फैक्टरी मैनेजर ने उन्हें चुप करवा दिया। श्रमिक की मौत फैक्टरी में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम न होना बताया जा रहा है। जिस कारण प्रबंधन मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है। श्रमिक की मौत के बाद प्रबंधन सदस्य शव सिविल अस्पताल के मोर्चरी ले आए। यहां आने की फैक्टरी के किसी मजदूर को सूचना नहीं दी गई। पोस्टमार्टम हाउस पर जब परिचितों ने इस पर एतराज जताया तो प्रबंधकों ने हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया और पुलिस को हादसे के कारण लापरवाही न बताने को कहा। हादसा शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन साढ़े तीन बजे खजूरी रोड स्थित बीके प्लाईवुड में हुआ। सूचना पर हमीदा चौकी पुलिस ने मौका मुआयना किया। देर होने के कारण श्रमिक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। मृतक की पहचान बिहार के शिवहर जिला के गांव अंबकला निवासी 25 वर्षीय अबोध राम के रूप में हुई। अबोध राम करीब तीन माह से बीके प्लाईवुड में काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed