फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Action will be taken on violation of code of conduct: DC

आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई : डीसी

Tue, 20 Aug 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 20 Aug 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on violation of code of conduct: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील है कि जिले में सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करने के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करें। कोई भी व्यक्ति आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना ना करें। आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा डीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से भी अपनी ड्यूटी में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन मनोज कुमार ने बताया कि हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों की सीट के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा। चार अक्टूबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच सितंबर को चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी होगी तथा 12 सितंबर तक नामांकन होंगे। 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल व छंटनी की जाएगी। 16 सितंबर को उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद एक अक्टूबर को मतदान होगा तथा चार अक्टूबर को मतगणना होने के साथ ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed