फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Action will be taken on dumping garbage in the open

Yamuna Nagar News: खुले में कचरा डालने पर होगी कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken on dumping garbage in the open
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मेयर सुमन बहमनी ने वीरवार को नगर निगम कार्यालय में वार्ड नंबर आठ से 15 तक के पार्षदों व अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पार्षदों ने अपने वार्डाें की समस्याएं बताईं और सुझाव रखे। इस दौरान वार्डों की सफाई व्यवस्था व विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस पर खुले में कचरा डालने वालों पर कार्रवाई का निर्णय लिया गया।
पार्षदों ने सुझाव रखें कि रेस्टोरेंट व होल सेल का कार्य करने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएं कि वे अपने रेस्टोरेंट व दुकान का कचरा नगर निगम के टिप्परों में ही डाले। जिनका कचरा क्षमता से अधिक निकलता है, वे स्वयं उसका निपटान करें। खुले में कचरा डालने पर निगम की ओर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम के स्टोर में जितनी भी रेहड़िया खराब हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक करवाकर वार्ड के पार्षद को दी जाए, जिससे गलियों से कूड़ा उठाया जा सके। नगर निगम एरिया में जितने भी प्लाट खाली पड़े है, उन प्लाट मालिकों को अपने खाली प्लाट की सफाई व चारदीवारी करवाने के लिए निगम के टिप्परों में लगे स्पीकरों के माध्यम से मुनियादी करवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर भी प्लाट की सफाई व चारदीवारी न कराने वालों पर कार्रवाई की जाए। ठेकेदार के माध्यम से कचरा उठान में लगी ट्रैक्टर ट्रॉलियों के डाले टूटे हुए है। उन्हें ठीक कराने के आदेश जाए, ताकि कैल कचरा प्लांट ले जाते समय सड़कों पर कचरा न बिखरे। निगम क्षेत्र की सड़कों पर सूखे व जर्जर हो चुके पेड़ों को कटवाने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को पत्र जारी किया जाए। पेडों की छटाई का कार्य समय-समय पर करवाया जाए। वार्ड में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को जल्द से जल्द बदला जाए। मेयर सुमन बहमनी ने सभी पार्षदों के सुझावों को ध्यान से सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द टिप्परों के माध्यम से खाली प्लाटों की सफाई व चारदीवारी कराने के लिए मुनियादी कराए।

व्यावसायिक क्षेत्रों में रात के समय भी टिपर कचरा लेने के लिए जा रहे है। सभी दुकानदार खुले में कचरा डालने की बजाए, इनमें कचरा डालें और शहर को साफ व स्वच्छ बनाए। उन्होंने पार्षदों को निर्देश दिए कि वे अपने वार्डाें में विकास कराने के लिए अधिकारियों से तालमेल कर कार्य करें। इस मौके पर सीएसआई हरजीत सिंह, सीएसआई सुनील दत्त, एमई राजेश कुमार, वार्ड आठ से पार्षद विभोर पहुजा, किरण यादव, संतोष, तिलकराज, श्याम लाल, सुनैना, मंजू, सफाई निरीक्षक प्रदीप दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed