{"_id":"683df3a10e02dde4fb038178","slug":"action-will-be-taken-on-commercial-use-of-domestic-cylinder-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-138734-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घरेलू सिलिंडर के व्यावसायिक उपयोग पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घरेलू सिलिंडर के व्यावसायिक उपयोग पर होगी कार्रवाई
Tue, 03 Jun 2025 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। व्यावसायिक कार्यों में घरेलू सिलिंडर का उपयोग करने वालों पर जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए बाजारों में निगरानी की जाएगी। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक जतिन मित्तल ने दी।
उन्गोंने बताया कि बाजार में दो प्रकार के सिलिंडर उपलब्ध हैं। लाल सिलेंडर घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित है। इस सिलिंडर पर सरकार द्वारा अनुदान दिया जाता है। जबकि दूसरा सिलिंडर नीला है और यह व्यावसायिक उपयोग के लिए है। उन्होंने बताया कि होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट मालिक, हलवाई, रेहड़ी व चाय वाले अथवा कोई मोटर वाहन मालिक घरेलू गैस सिलिंडर का दुरुपयोग, कालाबाजारी करता पाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद